फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   rice mil

शनिवार से शुरू हुई राइस मिलों में फिजिकल वेरिफिकेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
rice mil
शनिवार से शुरू हुई राइस मिलों में धान की फिजिकल वेरिफिकेशन बुधवार को भी जारी रही। कड़ाके की ठंड में वीडियोग्राफी के बीच अधिकारियों ने धान के कट्टे गिने। कैथल में मनीराम ओवरसीज सहित कई मिलों में जांच की गई। यहां एसडीओ विक्रम, शरद कुमार, अभिनव वालिया, राइस मिलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सचिन मित्तल, नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह भी मौजूद थे। सचिन मित्तल ने कहा कि पूरे जिले में पीवी चल रही है। जिसमें मिलर्स द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएफएससी विरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार तक जिले भर में 112 राइस मिलों में जांच का काम पूरा हो गया है। उम्मीद है कि वीरवार को फिजिकल वेरिफिकेशन का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

गुहला में दो मिलों का हुआ फिजिकल वेरिफिकेशन
फोटो संख्या- 34
गुहला-चीका। अब तक 8 राइस मिलों फिजिकल वेरिफिकेशन का कार्य संपन्न हो चुका है। वीरवार को दो और मिलों की पीवी करके शाम तक सारी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी। यह जानकारी देते हुए टीम नंबर-13 के सदस्य नगरपालिका सचिव सुशील भुक्कल ने बताया कि आज त्रिवेणी राइस मिल व सागर राइस मिल का निरीक्षण किया गया जिसमें वीडियोग्राफी के साथ-साथ धान के कट्टों की व चावल के कट्टों की अलग-अलग गिनती कर फिजिकल वेरिफिकेशन की गई। वेरिफिकेशन का कार्य अंतिम चरण में है। कल दो और मिलों की फिजिकल वेरिफिकेशन की जाएगी जिसमें केडी राइस मिल व जेपी राइस मिल का स्टॉक व रिकार्ड खंगाला जाएगा। गुहला हलके 93 राइस मिल है और 14 टीमों का गठन किया गया है जिसमें टीम नंबर-1 का नेतृत्व ईश्वर सिंह नायब तहसीलदार कैथल, टीम नंबर-2 का नेतृत्व नरेंद्र दलाल तहसीलदार कैथल, टीम नंबर-3 को नेतृत्व चेतन चौधारी तहसीलदार पूंडरी, टीम नंबर-4 का नेतृत्व जोगिंद्र सिंह तहसीलदार कलायत, टीम नंबर-5 का नेतृत्व सुभाष चंद नायब तहसीलदार ढांड, टीम नंबर-6 का नेतृत्व दिलबर सिंह नायब तहसीलदार राजौंद, टीम नंबर-7 का नेतृत्व विरेंद्र ािसंह नायब तहसीलदार गुहला, टीम नंबर-8 का नेतृत्व राजकुमार बीडीपीओ गुहला, टीम नंबर-9 का नेतृत्व मिस. रोजी बीडीपीओ. सीवन, टीम नंबर-10 का नेतृत्व फूल सिंह बीडीपीओ. राजौंद, टीम नंबर-11 को नेतृत्व सुमित चौधरी बीडीपीओ. कैथल, टीम नंबर-12 का नेतृत्व जसविंद्र सिंह डीडीपीओ कैथल, टीम नंबर-13 को नेतृत्व एम.एस. राणा एक्सईएन पब्लिक हेल्थ और टीम नंबर-14 का नेतृत्व राजकुमार एक्सईएन पीडब्ल्यूडी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed