{"_id":"646a71f6bf6141411403e024","slug":"rewari-won-the-cricket-trophy-by-defeating-kaithal-kaithal-news-c-18-1-128254-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रेवाड़ी ने कैथल को हरा जीती क्रिकेट ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रेवाड़ी ने कैथल को हरा जीती क्रिकेट ट्रॉफी
Mon, 22 May 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 22 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। राज्य स्तरीय सुपर सेवन दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आरएस मार्डन स्कूल कौल में संपन्न हुई। फाइनल मुकाबले में रेवाड़ी ने कैथल की टीम को दो रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। रेवाड़ी की टीम ने प्रथम, कैथल की टीम ने द्वितीय और करनाल व पानीपत की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
समापन समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कर्मबीर कौल व पवन राणा सांबली ने शिरकत की। खिलाड़यों को संबोधित करते हुए कर्मबीर ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ हमें खेलों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। खेलों से जहां शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। वहीं खेलों से हमें रोजगार के अवसर मिलते है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले खिलाडिय़ों के लिए सरकारी विभागों में नौकरियां देने के लिए नीति बनाई हुई है। इसके तहत हरियाणा के खिलाड़ी आज सरकारी नौकरियों में उच्च पदों पर आसीन है। स्कूल संचालक विजय कुमार ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में कैथल, करनाल, रेवाड़ी व पानीपत की टीमों ने प्रवेश किया। सेमीफाइनल में कैथल ने करनाल को छह विकेट से और रेवाड़ी ने पानीपत को 28 रनों से हराया। मुख्यातिथि कर्मबीर कौल ने विजेता रही रेवाड़ी की टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।