फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Revenue Department's online portal has been down for a month and a half; the department is making manual entries using red ink.

Kaithal News: डेढ़ महीने से नहीं चल रह राजस्व विभाग का ऑनलाइन पोर्टल, विभाग लाल पेन से कर रहा मैनुअल एंट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Revenue Department's online portal has been down for a month and a half; the department is making manual entries using red ink.
कैथल तहसील में काम करवाने के लिए पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : सांकेतिक
कैथल। राजस्व विभाग के सब कार्य ऑनलाइन करने से आमजन और विभाग उलझे हुए हैं। पिछले डेढ़ महीने से विभाग का पोर्टल नहीं चल रहा है। इससे ऑनलाइन इंतकाल चढ़ाने, जमाबंदी से लोन उतारने और लोन की एंट्री करने का काम ठप पड़ा है। ऑनलाइन के दावों के बीच विभाग के पटवारी लोन चढ़ाने व उतारने का काम करने के लिए लाल पेन से मैनुअल एंट्री कर रहे हैं। ऐसा करके आमजन का तो किसी तरह काम चल भी जाता है लेकिन विभाग के पास ये बैकलॉग बढ़ता ही जा रहा है जो किसी भी तरह अंत में पटवारी को ही दर्ज करना है।
विज्ञापन

पूरे जिले में रोजाना 150 इंतकाल और करीब 200 से ज्यादा लोन चढ़ाने व लोन उतारने के लिए लोग पटवार भवन और तहसील पहुंच रहे हैं लेकिन पिछले करीब डेढ़ महीने से लोग परेशान हैं। आमजन के साथ ही विभाग के पटवारी भी सबसे ज्यादा परेशान हैं। उनका कहना है कि ये बैकलॉग उन्हें ही निपटाना है। रेड पेन से एंट्री कोई उपाय नहीं बल्कि ये उनकी मुश्किलें और बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

164 पद स्वीकृत, 65 काम कर रहे
राजस्व विभाग में पटवारियों के करीब 164 पद स्वीकृत हैं और एसोसिएशन के प्रधान के अनुसार इनमें से आधे से भी कम करीब 65 पटवारी फील्ड में काम कर रहे हैं। पूरा जिला 140 हलकों में बंटा हुआ है। एक पटवारी के पास कई-कई गांव हैं उनके खुद के पास करीब 16 गांव हैं। ऐसे ही कई अन्य पटवारियों के पास भी काम का बोझ जरूरत से कहीं ज्यादा है। विभाग को जो नए पटवारी भर्ती हुए हैं, उनको फील्ड में उतारना चाहिए, ताकि पुराने पटवारियों से भार कम हो और उन्हें भी कुछ सीखने को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमजन भी परेशान, बोले- काटने पड़ रहे हैं चक्कर
लोन उतारने और चढ़ाने के साथ ही इंतकाल लंबित होने से आमजन परेशान हैं। गांव बालू निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें लोन उतरवाना था लेकिन पोर्टल नहीं चल रहा है। अंत में पटवारी ने रेड पैन से एंट्री करी और वो भी कई बार कहने के बाद। यही हाल गांव क्योड़क निवासी सुरेश कुमार का है उन्होंने जमाबंदी से लोन उतरवाना था लेकिन कई चक्कर काटने के बाद भी ये ऑनलाइन नहीं हो पा रहा है।
पुराने सॉफ्टवेयर की जगह नया सॉफ्टवेयर आने से ठप पड़ी ऑनलाइन व्यवस्था
दा पटवार एंड कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान सुरेंद्र खटकड़ा ने कहा कि पिछले डेढ़ से दो महीने से इंतकाल और ये लोन उतरवाने और एंट्री करने का काम ठप पड़ा है। रेड पेन से एंट्री कोई विकल्प नहीं है ये मजबूरी है, क्योंकि ये काम पटवारियों पर ही किसी भार की तरह है। पहले ही एक पटवारी औसतन 3 पटवारियों का काम कर रहा है। कई अन्य कार्य पटवारियों को दिए गए हैं और अब ये ऑनलाइन व्यवस्था ने पटवारियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। आमजन तो परेशान है ही, उससे ज्यादा परेशान पटवारी हैं। सॉफ्टवेयर अपडेट करना तो ठीक रहता है लेकिन पूरा सॉफ्टवेयर ही बदल देना सही नहीं है। यही परेशानी का कारण बना हुआ है।

कोई भी नई व्यवस्था में थोड़ा समय तो लगता ही है। ऑनलाइन पोर्टल में जो खामियां थी, वो अब काफी हद तक दूर हो गई हैं और अब पोर्टल ठीक चल रहा है। फिर भी किसी को दिक्कत है तो वे उनके कार्यालय में आ सकते हैं, उसका समाधान करवाया जाएगा।
- रविंद्र हुड्डा, तहसीलदार, कैथल।
--------------

कैथल तहसील में काम करवाने के लिए पहुंचे लोग। संवाद

कैथल तहसील में काम करवाने के लिए पहुंचे लोग। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed