फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Retired teacher duped with fake Facebook ID, cheated of Rs 4.56 lakh

Kaithal News: नकली फेसबुक आईडी से सेवानिवृत्त अध्यापक को झांसा, 4.56 लाख ठगे

Sun, 15 Feb 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 15 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Retired teacher duped with fake Facebook ID, cheated of Rs 4.56 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नेहरू गार्डन निवासी एक सेवानिवृत्त अध्यापक से फेसबुक के माध्यम से 4.56 लाख रुपये की ठगी हो गई। पीड़ित अर्जुन सिंह ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि ठगों ने उनके कनाडा में रहने वाले पुराने मित्र के नाम से नकली फेसबुक आईडी बनाकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 13 दिसंबर को उनके फेसबुक अकाउंट पर दर्शन मलिक खुराना के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। वर्ष 2003 से परिचित मित्र की फोटो लगी होने के कारण उन्होंने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। मैसेंजर पर बातचीत के दौरान आरोपी ने कहा कि वह भारत आने वाला है और 10 लाख रुपये भारत भेजना चाहता है, जिसे वह उनके बैंक खाते में ट्रांसफर करेगा और बाद में ले लेगा।
विज्ञापन


रसीद भेजकर किया गुमराह ः विश्वास में आकर पीड़ित ने सहमति दे दी। आरोपी ने आधार कार्ड मांगा, जिस पर उन्होंने अपनी पत्नी का आधार कार्ड मैसेंजर पर भेज दिया। कुछ समय बाद आरोपी ने वेस्टर्न यूनियन के नाम से 10,30,800 रुपये की कथित रसीद भेजी, जिसमें उनकी पत्नी का नाम और आधार नंबर दर्ज था। इसके बाद स्वयं को बैंक अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने फोन कर कहा कि 24 घंटे में राशि खाते में आ जाएगी। आरोपी ने भारत में एक एजेंट को तुरंत पैसे देने की बात कही और भरोसा दिलाया कि विदेशी रकम जल्द खाते में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर पहले 2,55,000 रुपये और फिर 5,70,000 रुपये की मांग की गई। पीड़ित ने पड़ोसियों व परिचितों से उधार लेकर कुल 4,56,000 रुपये बताए गए बैंक खातों में आरटीजीएस व ऑनलाइन माध्यम से ट्रांसफर कर दिए।

बाद में बैंक प्रबंधक द्वारा

पूछताछ करने पर उन्हें संदेह हुआ। जब उन्होंने अपने वास्तविक मित्र से दूसरे फेसबुक अकाउंट पर संपर्क किया

तो पता चला कि उसने कोई पैसे नहीं मांगे थे और उसके नाम से नकली आईडी बनाकर ठगी की गई है। यह एहसास होने पर पीड़ित ने 18 दिसंबर को राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की।


पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वाट्सएप और फेबुक पर सावधान रहने की जरूरत है। गलत आईडी बनाकर साइबर अपराधी अपराध को अंजाम दे रहे हैं। -शुभ्रांशु, साइबर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed