{"_id":"66428cf452894f5002098234","slug":"resigned-to-save-farmers-chautala-kaithal-news-c-18-1-knl1004-389085-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: किसानी बचाने के लिए दिया इस्तीफा ः चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: किसानी बचाने के लिए दिया इस्तीफा ः चौटाला
Tue, 14 May 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 14 May 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सोमवार को इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला के साथ गुहला चीका के विभिन्न गावों में प्रचार किया। इस मौके पर चौटाला ने कहा किसानी बचाने के लिए विधायक पद से इस्तीफा तक दे दिया था।
प्रचार के दौरान भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि यह चुनाव पूंजीपति बनाम कमेरे वर्ग के बीच है। भाजपा व कांग्रेस के दोनों उम्मीदवार पूंजीपति हैं। यदि कॉरपोरेट राजनीति को जितवाना है तो उन दोनों को वोट दें। यदि किसान कमेरे वर्ग को जितवाना है तो अभय चौटाला को वोट दें। अभय ही ऐसे नेता हैं, जो किसान, किसानी व कमेरे वर्ग से जुड़े हुए हैं। अभय चौटाला ने कहा कि लोगों ने फैसला कर लिया है कि सरकार को बदलना है। उन्होंने कहा कि उनके सामने भाजपा व कांग्रेस के दोनों उम्मीदवार पूंजीपति हैं। जो इस क्षेत्र का शोषण करने के लिए चुनाव लड़ने आए हैं।
इस मौके पर चौटाला ने कहा कि भला हो देश के किसानों का। जिन्होंने 13 माह तक संघर्ष करते हुए भाजपा को तीन काले कानूनों को वापस लेने पर मजबूर किया। पूरे देश में केवल उन्होंने चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया। उस समय लोगों ने भी उन्हें कहा कि इस्तीफा देने से फायदा नहीं होगा। लेकिन हमारा सीधा जवाब कि किसानों के लिए कोई भी कुर्बानी दे सकते हैं। इस मौके पर उनके साथ इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, जिला अध्यक्ष राजा राम माजरा आदि मौजूद रहे।