{"_id":"6477ac73395d9c249f0c26ad","slug":"requested-to-improve-the-condition-of-industrial-area-park-kaithal-news-c-245-1-sknl1012-26-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: इंडस्ट्रियल एरिया के पार्क की हालत सुधारने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: इंडस्ट्रियल एरिया के पार्क की हालत सुधारने की लगाई गुहार
Thu, 01 Jun 2023 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। वार्ड नंबर 16 इंडस्ट्रियल एरिया के निवासियों ने आज नगरपालिका सचिव राजेश से मिल पार्क की बदहाली से अवगत करवाया।
वार्ड के लोगों ने बताया कि पिछले लंबे समय से पार्क की हालत खस्ता है। पार्क के मुख्य द्वार टूटे हुए हैं। इससे वहां पर आवारा पशुओं का जमवाड़ा रहता है। पार्क में लगाई गई ओपन जिम की मशीनें उखड़ चुकी है। इस जिम के लगाए जाने के बाद से आज तक इसकी किसी ने सुध नहीं ली।
लोगों ने बताया कि पार्क में ना तो घास है और न ही बैठने के लिए कुर्सियां। उन्होंने बताया कि दो साल पहले पार्क में एक हट का निर्माण शुरू किया गया था जो पूरा नहीं किया गया है। लोगों ने बताया कि पार्क में ना कोई पौधा है और ना ही लाइटें, ऐसे में यह पार्क नशेड़ी किस्म के लोगों का अड्डा बनकर रह गया है।
उधर, इस बारे में सचिव राजेश कुमार ने वार्ड वासियों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही पार्क के सौंदर्यकरण का काम शुरू करवाया जाएगा।