Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Request filed for demarcation of agricultural land; revenue official directed to take action.

Kaithal News: खेत की निशान देही करवाने की फरियाद, राजस्व अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Request filed for demarcation of agricultural land; revenue official directed to take action.
लघु सचिवालय में समस्याएं सुनते एसडीएम। ​
कैथल। खेत की निशानदेही करवाने की फरियाद लेकर पहुंचे गांव कुकरकंडा निवासी बलराज सिंह की शिकायत पर एसडीएम संजय कुमार ने राजस्व अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिविर में राजस्व, सीवरेज, सड़क दुरुस्तीकरण, स्ट्रीट लाइट, परिवार पहचान पत्र में आय संशोधन और प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त से संबंधित शिकायतें भी सामने आईं। वहीं, चौशाला निवासी रणधीर सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग जम्मू-कटरा रोड पर खेतों में आने-जाने के लिए रास्ता खुलवाने की मांग की। इस पर एनएचएआई और डीआरओ को आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

वार्ड-13 कैथल गेट निवासी बलबीर सिंह ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने की शिकायत रखी, जबकि आदर्श नगर गली-8 के निवासी ने सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या एसडीएम के समक्ष रखी। इन शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए। इस अवसर पर सीटीएम कैप्टन प्रमेश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी आई शिकायतें
समाधान शिविर में चिरंजीव कॉलोनी के निवासियों ने सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करवाने की मांग रखी। वार्ड-6 कैथल में 33 फुटा रोड पर पोल सहित स्ट्रीट लाइट लगवाने, वार्ड-18 पटेल नगर में आधार कार्ड दुरुस्त करवाने और वार्ड-11 में सड़क की मरम्मत करवाने से संबंधित शिकायतें भी पहुंचीं। अमरगढ़ गामड़ी निवासी शमशेर सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किस्त जारी करवाने की मांग रखी। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। एसडीएम संजय कुमार ने लोगों से आह्वान किया कि कैथल के लघु सचिवालय के अलावा कलायत और गुहला उपमंडलों में भी समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। नागरिक सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं।

लघु सचिवालय में समस्याएं सुनते एसडीएम।

लघु सचिवालय में समस्याएं सुनते एसडीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed