फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Republic Day celebrations will be filled with colors of patriotism

Kaithal News: गणतंत्र समारोह में भरेंगे देशभक्ति के रंग

Sun, 19 Jan 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 19 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrations will be filled with colors of patriotism
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के हाॅल में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन किया गया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट के नेतृत्व में चयन कमेटी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देखा और उनका चयन किया।

इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देश भक्ति व विभिन्न लोक संस्कृति के रंग नजर आएंगे। कमेटी ने सभी स्कूल संचालकों को सांस्कृतिक कार्यक्रम और अधिक बेहतर करने के निर्देश दिए गए। सभी सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले अपनी सभी तैयारी करके प्रस्तुतियों के लिए आएं।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस समारोह के लिए अंतिम पूर्वाभ्यास 24 जनवरी को पुलिस लाइन मैदान में होगा। डीईओ ने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है। इस अवसर पर देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी करवा रहे अध्यापकगणों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रमों में गणतंत्र दिवस की गरिमा बनाए रखते हुए प्रस्तुतियां दी जाएं। उन्होंने चयनित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संगीत, विभिन्न गीतों के बोल से लेकर, प्रस्तुति के दौरान का समय का ध्यान रखने के निर्देश दिए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दर्शन अकदामी का समूह गान, हिंदू स्कूल का भांगड़ा, खालसा स्कूल का पंजाबी गिद्धा, ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल समूह गान, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गीता भवन तथा जाखौली अड्डा का हरियाणवी नृत्य, सुपार्शव जैन पब्लिक स्कूल की संविधान विषय पर कोरियोग्राफी प्रस्तुति का चयन किया गया।


इसी प्रकार गणतंत्र दिवस समारोह में आरकेएसडी पब्लिक स्कूल के बच्चे राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति भी देंगे। इस मौके पर डीआईपीआरओ नसीब सिंह सैनी, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. नरेश, अश्वनी बत्तरा, आईसीए राहुल शर्मा, कृष्ण, प्रज्ञा पाशा जैन, वंदना, महिपाल, राकेश आदि मौजूद रहे।

————————————-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed