{"_id":"664bdb6227bbdc40ad0a2827","slug":"report-on-nine-in-cases-of-assault-and-threats-kaithal-news-c-18-1-knl1004-393927-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मारपीट और धमकी के मामलों में नौ पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मारपीट और धमकी के मामलों में नौ पर रिपोर्ट
Tue, 21 May 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 21 May 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के तीन मामलों में पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पहले मामले में सिरटा रोड कैथल निवासी निखिल ने शहर थाना में शिकायत दी कि 18 मई को रात करीब नौ बजे वह अपने भाई नितिन के साथ रेलवे स्टेशन के पास गया हुआ था।
वहां पर आरोपी विनोद, नीरज, काली व अन्य ने उन पर डंडे व लाठियों से हमला कर दिया। इससे वे दोनों घायल हो गए। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में नानकपुरी कॉलोनी निवासी सूरज ने शहर थाना में शिकायत दी कि 15 मई को रात करीब साढ़े 10 बजे वह गली में जा रहा था। वहां पर आरोपी विशाल ने उसे लात व मुक्कों से पीटा। आरोपी ने उसका सिर दीवार से टकरा दिया और जान से मारने की धमकी दी। उसे काफी चोटें आई हैं। जांच अधिकारी प्रवीन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तीसरे मामले में गांव संगतपुरा निवासी जोगी राम ने सदर थाना में शिकायत दी कि 19 मई को गांव में ही आरोपी सुरेश, राहुल, मनप्रीत व सौरभ ने उसे कस्सी, पाइप व डंडे से पीटा। इससे वह घायल हो गया। जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।