फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Repair of broken pipeline started in Ward-6 of Rajound.

Kaithal News: राजौंद के वार्ड-6 में टूटी पाइपलाइन को दुरुस्त करना शुरू

Wed, 20 Nov 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 20 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Repair of broken pipeline started in Ward-6 of Rajound.

विज्ञापन
राजौंद। वार्ड नंबर-छह में पिछले छह माह से टूटी हुई पाइपलाइन की समस्या का समाचार प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को संबंधित विभाग हरकत में आया। इस दौरान टूटी हुई पाइपलाइन को जन स्वास्थ्य विभाग ने दुरुस्त कराने का कार्य शुरू किया।

गौरतलब है कि राजौंद-अंसध मार्ग पर सरकारी स्कूल के पास पिछले कई माह से पाइपलाइन टूटने से लोगों के घरों में गंदा पानी जा रहा था।इस कारण लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन


इस समस्या पर लोगों ने संबंधित विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। लोगों की समस्या का जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा संज्ञान लेते हुए जन स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई और जेसीबी मशीन लगाकर पाइपलाइन जोड़ने का कार्य शुरू करवा दिया। हालांकि पाइपलाइन कई स्थानों पर टूटी हुई है, यह कार्य अभी आगे भी जारी रहेगा। जनस्वास्थ्य विभाग ने जल्द ही काम पूरा कर वार्ड के लोगों को स्वच्छ जल देने का आश्वासन दिया है। लोगों को उम्मीद जगी है कि नई पाइपलाइन भी बिछाई जा रही है और पुरानी को भी दुरुस्त किया गया है। अब उन्हें स्वच्छ पानी की माह बाद मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed