{"_id":"67e06a79e18d70e73409d876","slug":"remembering-the-martyrs-paying-homage-to-them-kaithal-news-c-18-1-knl1004-608396-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शहीदों को याद कर किया नमन, दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शहीदों को याद कर किया नमन, दी श्रद्धांजलि
Mon, 24 Mar 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/गुहला-चीका। शहीद दिवस पर रविवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें वक्ताओं ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व सैनिकों ने हरियाणा शहीद स्मारक पार्क रोड कैथल में पुष्प अर्पित करके शहीदों को याद किया। पूर्व सैनिक लोक गायक कलाकार फौजी कर्मवीर प्रतिनिधि वाइस चेयरमैन जिला परिषद कैथल ने देशभक्ति गीतों से अपनी प्रस्तुति दी।
एसोसिएशन की परंपरा अनुसार पूर्व सैनिक नरेश कुमार हरसोला व राजेश कुमार तारागढ़ के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया और कैप्टन रवि दत्त शर्मा, सार्जेंट धर्मवीर सिंह व लेफ्टिनेंट मेघ सिंह राणा ने संबोधित किया। इस मौके पर एसोसिएशन प्रधान जगजीत फौजी ने पटियाला में चल रहे प्रदर्शन की जानकारी भी दी। साथ ही कर्नल पुष्पेंद्र बाठ व उनके पुत्र अंगद सिंह के साथ में मारपीट की घटना घटी की निंदा की। इस मौके पर महासचिव जे डब्लू ओ दलबीर सिंह, रिशालदा कैप्टन नरेंद्र सिंह तोमर, रिशालदार रघुवीर सिंह, हवलदार रामेश्वर दास, सुबेदार सुरजीत सिंह, सूबेदार नफे सिंह मलिक, शीशपाल माजरा ,हवलदार ईश्वर सिंह, रिशालदार बलदेव सिंह, सुबेदार मेजर रामफल चहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, पतंजलि योग समिति गुहला चीका की ओर से विश्वकर्मा मंदिर चीका में पतंजलि जिला प्रभारी आचार्य हरिओम शोकल के नेतृत्व में सदस्यों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को पुष्प अर्पित कर नमन किया। हरिओम ने बताया कि आजादी के लिए 23 मार्च 1931 को तीनों क्रांतिकारियों ने बलिदान दिया था। तीनों वीर क्रांतिकारी संगठन हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के सदस्य थे। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। ऐसे बहुत कम लोग हैं, जो समाज के प्रति जागरूक होकर अपनी जिम्मेवारी समझते हैं। तहसील प्रभारी चरणदास गुप्ता ने कहा कि शहीदों के कारण ही देश आजाद हुआ है। हमें उन शहीदों की कुर्बानी से शिक्षा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर युवा तहसील प्रभारी महावीर प्रजापत, प्रेस प्रवक्ता गुरमीत सीड़ा, ईश्वर चंद, जय भगवान, कश्मीरी लाल गर्ग, इंद्रमोहन मित्तल, सुशील जिंदल बॉबी तरसेम चंद शिशपाल, रामपाल चावला व दीपक भी मौजूद रहे।