फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Religious procession arriving in Kalayat on the occasion of Bhagwan Valmiki Prakat Diwas (the birth anniversary of Bhagwan Valmiki) is welcomed.

Kaithal News: भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में कलायत पहुंची धार्मिक यात्रा का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Religious procession arriving in Kalayat on the occasion of Bhagwan Valmiki Prakat Diwas (the birth anniversary of Bhagwan Valmiki) is welcomed.
कलायत मेंं महर्षि वाल्मीकि चौक पर धार्मिक यात्रा का स्वागत करते गणमान्य लोग। संवाद
कलायत। भगवान वाल्मीकि पावन प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय जागरण यात्रा शनिवार सांख्य दर्शन प्रवर्तक भगवान कपिल मुनि की धरा पर पहुंची। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला काॅलेज के पास स्थित महर्षि वाल्मीकि चौक पर वार्ड 12 पार्षद अमित वाल्मीकि की अध्यक्षता में 36 बिरादरी के लोगों ने धार्मिक यात्रा का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

स्वागत कमेटी में विभिन्न वार्डों के पार्षद, समाज सेवी संगठन, नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ नेता-कार्यकर्ता और अन्य नागरिक शामिल रहे। पार्षद अमित वाल्मीकि ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जिला कैथल की धरती से इतिहास जुड़ा है। इस सोच के साथ कैथल में दो दिवसीय भव्य जागरण यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के माध्यम से भगवान वाल्मीकि की महिमा का गुणगान किया जा रहा है। राजौंद से शुरू होकर सीवन तक पहुंचने वाली यह यात्रा विभिन्न गांवों और कस्बों से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन

यात्रा संचालक की कमान राष्ट्रीय संत लोक ऋषि को सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस की महत्ता को जन-जन तक पहुंचाना और उनकी शिक्षाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस अवसर पर जंगा राम वाल्मीकि, राजेंद्र सिंणद, रमेश राजौंद, सफाई कर्मचारी नेता संजीव कुमार, बड़ी संख्या में महिलाएं, बड़े-बुजुर्ग, युवा और बच्चे मौजूद रहेे। महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं कुमारी रेणू धानियां, संजय सिंगला, प्रीत जगदेव, प्रदीप राणा, महीपाल पंवार, विनोद जेष्ठ, रवींद्र निर्मल बंटी, प्रवीण कांसल और अन्य पार्षदों ने कहा कि भगवान वाल्मीकि को भारतीय संस्कृति और रामायण परंपरा में विशेष स्थान प्राप्त है।

कलायत मेंं महर्षि वाल्मीकि चौक पर धार्मिक यात्रा का स्वागत करते गणमान्य लोग। संवाद

कलायत मेंं महर्षि वाल्मीकि चौक पर धार्मिक यात्रा का स्वागत करते गणमान्य लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed