फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   relief

अब शहर बिना हेल्मेट या बिना सीट बेल्ट के चालान पर मिलेगी लोगों को राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
relief
शहर में अब पुलिस द्वारा बिना हेल्मेट और बिना सीट बेल्ट वाले लोगों को चालान में राहत दी जाएगी। यह राहत केवल शहर के अंदर ही मिलेगी। यह लोगों की सुरक्षा के लिए है। केवल उन्हंी लोगों के चालानों पर ज्यादा जोर दिया जाएगा, जो लोग या तो दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठकर चलेंगे या फिर उनके पास दस्तावेज पूरे नहीं होंगे।
विज्ञापन

यह निर्णय सोमवार को शहर के विभिन्न व्यापारी संगठनों से जुड़े व्यापारियों की मांग को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा लिया गया। इस संबंध में डीएसपी कुलवंत सिंह ने सिटी थाना में व्यापारियों से बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में पहुंचे प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता राजीव गुप्ता, जिला प्रधान सिकंदर गुप्ता, ताराचंद दाल वाले, पेंट एसोसिएशन प्रधान प्रवेश खुराना, टिंबर एसोसिएशन प्रधान सुमित व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि इस समय शहर में जगह-जगह नाके लगाकर पुलिस द्वारा लोगों के चालान किए जा रहे हैं। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े नौ बजे नाके लगा लेते हैं पुलिस कर्मचारी- पुलिस सुबह साढ़े नौ बजे नाके लगाकर कर्मचारी तैनात कर देती है, दिनभर चालान काटने में लगे रहते हैं। चालान के डर से गांवों से लोग शहर में नहीं आ रहे। हर जगह लिंक सड़कों पर नाके लगे हैं। मजदूर, मिस्त्री व दुकानों पर काम करने वाले लोग भी शहर में नहीं आ रहे हैं। व्यापार समाप्त होने के कगार पर है। व्यापारी के पास ग्राहक भी चालान के डर से नहीं आ रहे। कई बार तो सब दस्तावेज होते हुए भी चालान कर दिया जाता है।
कुछ कोरोना तो कुछ चालान की मार
राजीव गुप्ता ने कहा कि कुछ तो व्यापारी कोरोना के कारण परेशान हैं और रही सही कसर चालानों ने निकाल दी है। इससे व्यापारी तंग आ गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस से राहत की मांग की थी, जिसके बाद यह बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस तीन सवारी पर चालान करे तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। अवैध नंबर प्लेट व बच्चे के बाइक चलाने पर भी चालान हो, लेकिन शहर में हेल्मेट और सीट बेल्ट के नाम पर चालान न किए जाएं। डीएसपी के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया है।

लोगों की सुरक्षा के लिए ही किए जा रहे चालान-डीएसपी कुलवंत सिंह व सिटी एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि व्यापारियों ने मांग की थी कि शहर में हो रहे चालानों को रोका जाए, या कम किया जाए। उनकी मांग को देखते हुए शहर के अंदर बिना हेल्मेट व सीट बेल्ट के चालान नहीं होंगे। तीन सवारी, बिना कागजात व बिना नंबर प्लेट के चालान किए जाएंगे, ताकि शहर में कोई घटना न हो और वाहन चोरी न हो। पुलिस द्वारा लोगों की सुरक्षा के लिए ही चालान किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उनके साथ ट्र्रैफिक एसएचओ मुखत्यार सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed