{"_id":"660b1f0efb337529820137f4","slug":"relief-bus-service-started-from-cheeka-to-amritsar-kaithal-news-c-18-1-knl1004-359576-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राहत ः चीका से अमृतसर के लिए बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राहत ः चीका से अमृतसर के लिए बस सेवा शुरू
Tue, 02 Apr 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका/कैथल। रोडवेज विभाग ने सोमवार को चीका से अमृतसर के लिए नई बस सेवा शुरू की। यह बस सुबह 10 बजे चीका से रवाना हुई। रोडवेज को इस बस सेवा का संचालन परिवहन विभाग ने मार्च माह से शुरू करना था, लेकिन किसान आंदोलन के कारण पंजाब सीमा बंद होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका।
इससे पहले रोडवेज विभाग ने चीका के बस स्टैंड का निर्माण शुरू होने के बाद चीका से जयपुर के लिए बस सेवा शुरू की गई थी। अब अमृतसर जाने वाली बस सेवा का संचालन किया है।
अब रोडवेज को अमृतसर की बस के लिए परमिट भी मिल चुका है। करीब एक महीने पहले ही सरकार की ओर से चीका में आधुनिक बस स्टैंड बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया था। ऐसे में यहां पर लंबे रूटों के बस सेवा का संचालन शुरू किया है।
विज्ञापन
सैंकड़ों यात्री अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब हैं जाते ः गौरतलब है कि गुहला क्षेत्र में सैंकड़ों यात्री अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए जाते हैं।
इस बस सेवा के शुरू होने के बाद कैथल के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। क्योंकि कैथल से चीका की दूरी महज 30 किलाेमीटर की है और
वर्तमान समय में हरियाणा रोडवेज की कोई भी बस वाया पटियाला होकर अमृतसर नहीं जाती है। ऐसे में कैथल के यात्री भी अमृतसर तक की यात्रा आसानी से कर पाएंगे।
चीका से अमृतसर के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस सेवा सोमवार को चीका से शुरू की गई है जो सुबह 10 बजे गई है। इससे चीका ही नहीं, बल्कि कैथल से यात्रियों को भी इसका खूब फायदा मिलेगा। यह बस एक दिन बाद अमृतसर से वापस आया करेगी। - निरंजन सिंह, प्रभारी, नया बस स्टैंड, कैथल।