फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Release of prospectus of new session in Pundri Girls College

Kaithal News: पूंडरी कन्या महाविद्यालय में नए सत्र के प्रॉस्पेक्टस का विमोचन

Wed, 07 Aug 2024 05:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 07 Aug 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Release of prospectus of new session in Pundri Girls College
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय की नई शिक्षा नीति कमेटी की ओर से मंगलवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अमिता राणा ने किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने नए सत्र की छात्राओं का स्वागत करते हुए महाविद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धियां का उल्लेख किया।

उन्होंने जीवंत उदाहरण के जरिए छात्राओं को शिक्षा व चहुंमुखी विकास के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या ने कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर से भी छात्राओं को अवगत कराया। प्राचार्या द्वारा नए सत्र के प्रॉस्पेक्टस का विमोचन किया। कार्यक्रम की कन्वीनर डॉ. निधि वत्स ने नई शिक्षा नीति एवं उसकी इंप्लीमेंटेशन से संबंधित तथ्यों से छात्राओं को अवगत कराया। साथ ही कार्यक्रम की को-कन्वीनर डॉ. प्रेमलता ने महाविद्यालय की नियमावली, पुरस्कार एवं सपोर्ट संबंधी जानकारी प्रदान की। ओरिएंटेशन प्रोग्राम में सभी अध्यापकों ने विभिन्न प्रकार के विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


डॉ. गीता जैसवाल ने नेक और स्टूडेंट वेलफेयर, डॉ. मीनू सिंगल ने इंटर्नशिप, डॉ. वंदना हुड्डा रेड रिबन रेड क्रॉस और एनवायरमेंट सेल, डॉ. किरनजोत आइ क्यू ए सी और सेक्सुअल हैरासमेंट और इंटरनल कंप्लेंट्स सेल, डॉ. अनु मेंटरिंग और इको क्लब, संगीता एल्यूमनाय और लाइब्रेरी, डॉ. पुष्पा कल्चरल और इलेक्शन सेल से संबंधित जानकारी से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन








डॉ. अनु द्वारा मंच का संचालन किया गया। निशा प्राध्यापिका होम-साइंस विभाग ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में कन्वीनरस ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed