फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rekha became senior district vice president of INLD women wing

Kaithal News: रेखा बनीं इनेलो महिला विंग की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष

Sun, 20 Jul 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 20 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rekha became senior district vice president of INLD women wing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की महिला जिलाध्यक्ष पूनम सुल्तानिया ने जिलाध्यक्ष अनिल तंवर के साथ विचार-विमर्श कर महिला जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के उद्देश्य से यह संरचना तैयार की है।

कार्यकारिणी में रेखा गुर्जर डुलयाणी को महिला विंग की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला उपाध्यक्ष के रूप में कमलेश पाई, अंग्रेजो तारागढ़, पिंकी क्योडक़, रितु सिरटा और अनिता पीडल की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन


इसी प्रकार प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी पूजा गोस्वामी सेगा को दी गई है। महासचिव के रूप में गीता रानी, रानी देवी (चीका) और राजकुमारी (चीका) को स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामरती (सजूमा), कमला सैनी, दर्शना (हरसौला), सुमन (पाई), बबीता (चीका), सुदेश (सिरटा) और बाली देवी को जहां सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है वहीं संगठन सचिव पूजा (गुहण) को बनाया गया है। 

कोषाध्यक्ष नीलम (पाई), प्रचार सचिव अनिता देवी (सजूमा) बनाई गई हैं। पूनम सुल्तानिया ने बताया कि जिला स्तर के साथ-साथ चारों विधानसभा हलकों के लिए भी महिला अध्यक्ष नियुक्त की गई हैं। इनमें गुहला में अर्चना जांगड़ा, कलायत में रामदेवी, कैथल में बबली और पूंडरी में ममता चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है।


मजबूत संगठन का दावा

कार्यकारिणी के गठन के बाद पूनम सुल्तानिया ने कहा कि इस बार इनेलो प्रमुख चौ. अभय सिंह चौटाला के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में मजबूत महिला संगठन खड़ा किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी और जनता के सहयोग से अभय सिंह चौटाला को मुख्यमंत्री पद पर आसीन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed