फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   reharshal, independence day, wet field, kaithal

विद्यार्थियों ने भीगे मैदान में किया अभ्यास

Fri, 12 Aug 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Fri, 12 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
reharshal, independence day, wet field, kaithal
स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास में एडीसी शक्ति सिंह ने पुलिस लाईन मैदान में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया तथा भव्य परेड की सलामी ली। बरसात के कारण मैदान में पूरी तरह से अव्यवस्था का आलम रहा। मैदान में पानी भरा होने के कारण परेड व डंबल सहित अन्य गतिविधियों भी पानी में खड़े होकर करनी पड़ी। योगाभ्यास, मास पीटी शो का प्रदर्शन किया गया तथा विभिन्न प्रदेशों की संस्कृतियों की झलक भी देश भक्ति की भावना से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देखने को मिली। स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को डीसी रवि प्रकाश गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे तथा राष्ट्रीय ध्वजा रोहण करेंगे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने पुलिस लाईन मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के फुल ड्रेस अंतिम पूर्वाभ्यास में एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने प्रात: 9 बजे निर्धारित समय पर तिरंगा झंडा फहराया। वे खुली जीप में सवार होकर परेड टुकड़ियों का निरीक्षण किया। परेड कमांडर डीएसपी सतीश गौतम के नेतृत्व में प्लाटूनों द्वारा भव्य मार्च पास निकाल गया, जिसकी अतिरिक्त उपायुक्त ने सलामी ली। इस अवसर पर एसपी सुमेर प्रताप सिंह, एसडीएम मनदीप कौर, नगराधीश विरेंद्र सिंह, डीएसपी तरुण कुमार, जिला बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा रेणु गुप्ता मौजूद रही।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बांध समां
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली पब्ल्कि स्कूल द्वारा प्रस्तुत किए गए भारत वंदे मातरम् समूह गान से किया गया, जिसमें देश की समृद्धि एवं उन्नति का वर्णन किया गया। दूसरी प्रस्तुति में जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा मुगल कालीन संस्कृति का हिस्सा रही कव्वाली प्रस्तुत की गई, जिसके बोल थे-ये हिन्द है हमारा। हिन्दू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा अतुल्य भारत विषय पर विभिन्न प्रदेशों की समृद्ध संस्कृतियों झलक प्रस्तुत की गई। नृत्यावली की प्रथम प्रस्तुति में दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारा इक नाम तेरा सच्चा, दूसरी प्रस्तुति में आरकेएसडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम से स्वतंत्रता प्राप्ति तक का इतिहास प्रस्तुत करने के साथ-साथ चौड़ी छाती लम्बे गाबरू जैसे हरियाणवीं गीतों पर नृत्य, पंजाब का भंगड़ा प्रस्तुत किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल तनेजा, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक मोनिका मलिक, जिला उद्यान अधिकारी डा. जगफूल सिंह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी सुरेश गुलशन, उप जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में किचड़ में फंसी एंबुलेंस
समारोह में पहुंची एंबुलेंस किचड़ में फस गई। विद्यार्थियों ने किचड़ में अंदर जाकर एंबुलेंस का धक्का मारकर बाहर निकाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed