फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Regular meditation helps in increasing concentration in studies

Kaithal News: नियमित ध्यान पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने में सहायक

Sun, 18 May 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 18 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Regular meditation helps in increasing concentration in studies
संवाद समाचार एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को एक विशेष चिकित्सा एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। डिजिटल आयुर्वेद की टीम ने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, एकाग्रता और जीवन में स्थिरता के महत्व को समझाने के उद्देश्य से इस शिविर को लगाया था।

टीम के प्रमुख सदस्यों निखिल खुरानिया और मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को बताया कि नियमित ध्यान न केवल मन को शांत करता है, बल्कि यह अध्ययन में एकाग्रता बढ़ाने तथा मानसिक तनाव को कम करने में भी अत्यंत सहायक होता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में ध्यान आत्म-संयम और मानसिक संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावशाली माध्यम है।कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉ. राज वैद्य ने विद्यार्थियों को ध्यान के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी आरंभ से ही ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें, तो वे मानसिक रूप से अधिक स्थिर, सकारात्मक और कार्यक्षम बन सकते हैं। मुख्य प्रशिक्षिका नंदिनी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब वह स्वयं छात्रा थीं, तो पढ़ाई में मन लगाना कठिन लगता था लेकिन ध्यान की शुरुआत के बाद न केवल उनका ध्यान केंद्रित रहने लगा, बल्कि स्मरण शक्ति और कार्यक्षमता में भी सुधार हुआ।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन कुछ समय ध्यान के लिए निकालने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य एवं राज्य पुरस्कार से सम्मानित सुदर्शन शर्मा ने कहा कि ध्यान के लाभों को शब्दों में बांधना कठिन है। उन्होंने कहा कि ध्यान की प्रक्रिया न केवल मानसिक बल्कि शारीरिक रूप से भी ऊर्जा प्रदान करती है, जिससे व्यक्ति जीवन की चुनौतियों का बेहतर सामना कर सकता है।


इस अवसर पर ज्योति लता ने विद्यार्थियों से ध्यान को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ध्यान आत्मविकास की दिशा में पहला और महत्वपूर्ण कदम है।शिविर के अंत में विद्यार्थियों के साथ एक सामूहिक ध्यान सत्र आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने हिस्सा लिया। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed