{"_id":"688a77239f098bf88b0bb7a5","slug":"registry-work-stopped-after-announcement-of-change-in-collector-rate-kaithal-news-c-18-1-knl1004-704582-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलेक्टर रेट में बदलाव की घोषणा के बाद बंद हुआ रजिस्ट्री का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलेक्टर रेट में बदलाव की घोषणा के बाद बंद हुआ रजिस्ट्री का काम
Thu, 31 Jul 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कलेक्टर रेट में बदलाव की घोषणा के बाद बुधवार को जिले में रजिस्ट्री कार्य अचानक बंद कर दिया गया। सरकार के निर्देशों पर यह कार्य बुधवार और गुरुवार, दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब शुक्रवार से दोबारा रजिस्ट्री का कार्य शुरू होगा।
कैथल तहसील कार्यालय में प्रतिदिन औसतन 100 रजिस्ट्रियां होती हैं, लेकिन बुधवार को कार्य बंद रहने के कारण 100 से अधिक रजिस्ट्रियां नहीं हो सकीं। रजिस्ट्री करवाने पहुंचे लोगों को बिना पूर्व जानकारी के भटकना पड़ा।
लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कलेक्टर रेट तो एक अगस्त से लागू होने हैं, फिर भी दो दिन पहले ही रजिस्ट्री कार्य रोक दिया गया। इससे उन्हें अब बढ़े हुए रेट के हिसाब से रजिस्ट्री करानी पड़ेगी, यानी ज्यादा रकम चुकानी होगी।
विज्ञापन
रजिस्ट्री कराने पहुंचे रवि प्रकाश ने बताया कि सुबह टोकन तो मिल गया था, लेकिन जब एसडीएम कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने कहा कि पहले डीआरओ से नोटिंग करवाकर लाएं।
डीआरओ ने बताया कि कलेक्टर रेट बढ़ रहे हैं, अब एक अगस्त के बाद ही रजिस्ट्री होगी। यानी अब हमें अतिरिक्त पैसा देना होगा।
सरकार के आदेश पर दो दिन तक रजिस्ट्री कार्य बंद रहेगा। यह निर्णय उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार लिया गया है। उन्होंने बताया कि बढ़े हुए कलेक्टर रेट को वेबसाइट पर अपडेट किया जा रहा है और गुरुवार शाम तक सभी नए रेट अपलोड कर दिए जाएंगे। इसके बाद शुक्रवार से रजिस्ट्री प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी जाएगी।
-चंद्र मोहन, जिला राजस्व अधिकारी
सुझाव और आपत्ति आमंत्रित
कैथल। सभी तहसीलों एवं उप तहसीलों में कलेक्टर रेट वेबसाइट http://kaithal.gov.in पर उपलब्ध हैं। यदि किसी को कोई सुझाव या आपत्ति है हो तो 31 जुलाई 2025 तक संबंधित उपमंडल अधिकारी कैथल या राजस्व अधिकारी कैथल की ईमेल droktl.hry@ gmail.com पर या स्वयं कार्यालय में आकर दे सकता है। यह जानकारी डीसी प्रीति ने दी है। संवाद
विज्ञापन
कैथल। कलेक्टर रेट में बदलाव की घोषणा के बाद बुधवार को जिले में रजिस्ट्री कार्य अचानक बंद कर दिया गया। सरकार के निर्देशों पर यह कार्य बुधवार और गुरुवार, दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब शुक्रवार से दोबारा रजिस्ट्री का कार्य शुरू होगा।
कैथल तहसील कार्यालय में प्रतिदिन औसतन 100 रजिस्ट्रियां होती हैं, लेकिन बुधवार को कार्य बंद रहने के कारण 100 से अधिक रजिस्ट्रियां नहीं हो सकीं। रजिस्ट्री करवाने पहुंचे लोगों को बिना पूर्व जानकारी के भटकना पड़ा।
विज्ञापन
लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कलेक्टर रेट तो एक अगस्त से लागू होने हैं, फिर भी दो दिन पहले ही रजिस्ट्री कार्य रोक दिया गया। इससे उन्हें अब बढ़े हुए रेट के हिसाब से रजिस्ट्री करानी पड़ेगी, यानी ज्यादा रकम चुकानी होगी।
विज्ञापन
रजिस्ट्री कराने पहुंचे रवि प्रकाश ने बताया कि सुबह टोकन तो मिल गया था, लेकिन जब एसडीएम कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने कहा कि पहले डीआरओ से नोटिंग करवाकर लाएं।
डीआरओ ने बताया कि कलेक्टर रेट बढ़ रहे हैं, अब एक अगस्त के बाद ही रजिस्ट्री होगी। यानी अब हमें अतिरिक्त पैसा देना होगा।
सरकार के आदेश पर दो दिन तक रजिस्ट्री कार्य बंद रहेगा। यह निर्णय उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार लिया गया है। उन्होंने बताया कि बढ़े हुए कलेक्टर रेट को वेबसाइट पर अपडेट किया जा रहा है और गुरुवार शाम तक सभी नए रेट अपलोड कर दिए जाएंगे। इसके बाद शुक्रवार से रजिस्ट्री प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी जाएगी।
-चंद्र मोहन, जिला राजस्व अधिकारी
सुझाव और आपत्ति आमंत्रित
कैथल। सभी तहसीलों एवं उप तहसीलों में कलेक्टर रेट वेबसाइट http://kaithal.gov.in पर उपलब्ध हैं। यदि किसी को कोई सुझाव या आपत्ति है हो तो 31 जुलाई 2025 तक संबंधित उपमंडल अधिकारी कैथल या राजस्व अधिकारी कैथल की ईमेल droktl.hry