फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Registration till 11 in District Youth Festival

Kaithal News: जिला युवा महोत्सव में 11 तक पंजीकरण

Wed, 08 Nov 2023 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 08 Nov 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Registration till 11 in District Youth Festival
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल के राजकीय आईटीआई में 17-18 नवंबर को आयोजित होने वाले जिला युवा महोत्सव की तैयारी जोरशोर से जारी हैं। इसमें हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण की तिथि 11 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि सात नवंबर थी। समारोह में हिस्सा लेने के लिए सभी प्रधानाचार्यों व विभागों को समारोह का निमंत्रण दिया जा रहा है।

यह जानकारी समारोह के समन्वयक एवं राजकीय आईटीआई कैथल के प्राचार्य सतीश कुमार मच्छाल ने दी। उन्होंने बताया कि समारोह भव्य होगा। इसमें सैकड़ों स्कूल, कालेज, युवा क्लब व अन्य ग्रामीण भाग लेकर अपनी प्रस्तुति देंगे। गौरतलब है कि जिला युवा महोत्सव का उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली युवा कलाकारों की खोज करना और उन्हें प्रशिक्षण और सुविधा देकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है, ताकि कलाकारों को स्वावलंबी बनाया जा सके। आयोजन के दौरान कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से निर्णायक मंडल बुलाए जाने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन


प्राचार्य सतीश कुमार ने यह भी बताया कि जिला युवा महोत्सव में लोक नृत्य सामूहिक, एकल, सामूहिक लोक गीत, एकल लोक गीत मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। उन्होंने बताया कि लोक नृत्य सामूहिक के लिए न्यूनतम छह तथा अधिकतम संख्या 10 सांजिदों सहित हो सकती है तथा लोक नृत्य एकल के लिए: अधिकतम संख्या 05 सांजिदों सहित हो सकती है। अधिकतम संख्या पांच सांजिदों सहित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन के दौरान कहानी लेखन के लिए विषय पर्यावरण, मोबाइल फोन के लाभ व हानि और नशा मुक्ति रहेंगे। माध्यम हिंदी व अंग्रेजी रहेगा। इसी प्रकार पोस्टर बनाओ का विषय हरियाणवी संस्कृति रहेगा। प्रतिभागी अपना रंग व बोर्ड अपने साथ लेकर आएंगे। पोस्टर आईटीआई की ओर से दिया जाएगा। भाषण प्रतियोगिता का विषय पर्यावरण, मोबाइल फोन के लाभ व हानि व नशा मुक्ति रहेंगे। माध्यम हिंदी व अंग्रेजी रहेगा। फोटोग्राफी का विषय प्रकृति चित्रण होगा। तत्कालीन व्याख्यान का विषय प्रतियोगिता के समय ही बताया जाएगा। विषयगत प्रतियोगिता का विषय समाज के लिए बाजरा उत्पादन विज्ञान व विज्ञान में सुधार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed