फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Regional Youth Festival from 21st in RKSD College

Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज में 21 से क्षेत्रीय युवा महोत्सव

Fri, 11 Oct 2024 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 11 Oct 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Regional Youth Festival from 21st in RKSD College
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं युवा विभाग की ओर से आरकेएसडी पीजी कॉलेज में 21 से 23 अक्तूबर क्षेत्रीय युवा महोत्सव तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले और कुरुक्षेत्र के 70 से अधिक कॉलेज के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने वीरवार को अपने

कार्यालय में प्रेसवार्ता करके दी है।

उन्होंने बताया कि आरकेएसडी कॉलेज में होने वाला यह कुरुक्षेत्र जोन का 47वां क्षेत्रीय युवा महोत्सव होगा। इसके लिए छह मंच तैयार किए जाएंगे। इसमें 41 विधाओं का मंचन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कॉलेज में विद्यार्थियों की ओर से रिहर्सल भी शुरू कर दी गई है। इस दौरान महोत्सव में शामिल होने वाले विद्यार्थी जमकर अभ्यास कर रहे हैं। गोयल ने बताया कि कार्यक्रम के तहत डाॅ. अशोक अत्रि को महोत्सव का संयोजक बनाया गया है। कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. सोम प्रकाश वर्मा ने भी महोत्सव की तैयारी की जानकारी दी। इस मौके पर डाॅ. सत्यबीर मैहला, डाॅ. हरिंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि क्षेत्रीय युवा महोत्सव के तहत प्रवेश रोकने के लिए उचित व्यवस्था की गई है। इसके तहत कॉलेज में पढ़ रहे सभी छात्र-छात्राओं के चेहरे स्कैन किए गए हैं। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने अलग से मशीनें मंगवाई है। ये छात्र पहले इन मशीनों पर अपना चेहरा स्कैन करेंगे। इससे उनके कॉलेज के विद्यार्थी होने का प्रमाण मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed