फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Reflection on celebrating Hindu New Year with pomp and show

Kaithal News: हिंदू नववर्ष पर धूमधाम से कार्यक्रम मनाने पर चिंतन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Reflection on celebrating Hindu New Year with pomp and show
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। विश्व हिंदू परिषद की और से सोमवार को राजौंद प्रखंड की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर अशोक सेरहदा को राजौंद खंड का अध्यक्ष व जयप्रकाश जाखौली को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही हिंदू नववर्ष और रामनवमी पर आयोजित कार्यक्रम धूमधाम से मनाने पर चिंतन किया गया।
जिला उपाध्यक्ष बीरभान निर्मल व जिला सह मंत्री निशीकांत शर्मा ने बैठक में मौजूद सदस्यों का मार्गदर्शन किया। बैठक के मुख्य विषय राजौंद प्रखंड इकाई का गठन, समिति का विस्तार करना, भारतीय नववर्ष, रामनवमी आदि रहे।
विज्ञापन

भारतीय नववर्ष के विषय में चर्चा करते हुए निर्मल ने बताया कि भारतीय नववर्ष पर मौसम में परिवर्तन आता है और त्योहारों का आगमन होता है।
भारतीय परंपरा के अनुसार चैत्र प्रतिपदा को नया साल मनाया जाता है। इस दिन नवरात्र भी शुरू होते हैं। दूसरा रामनवमी के अवसर पर प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना करते हुए हर घर और पूजा स्थल को सजाया जा सकता है। मिष्ठान बांटा जा सकता है। इस दौरान किसी भी बस्ती में भगवान राम के जीवन आदर्शांे को लेकर कोई प्रवचन करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सहमंत्री निशीकांत शर्मा ने कहा कि परिषद को मजबूत करने के लिए सबसे पहले प्रखंड इकाइयों का गठन और उसका विस्तार जरूरी है। यदि समिति मजबूत होगी तो हम कोई भी कार्य निर्विघ्न पूरा कर सकते हैं। इसके लिए प्रखंड में संयोजित सभी पदों पर आगामी बैठक तक नियुक्ति हो जाना चाहिए। इसके बाद ही विस्तार होगा।
यह भी कहा गया कि अगली बैठक तक बजरंग दल, दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति प्रकल्पों के लिए दायित्व दिए जाने के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान अशोक सेरहदा को राजौंद प्रखड़ का अध्यक्ष व जयप्रकाश जाखौली को महामंत्री पद का दायित्व सौंपा गया। अशोक सेरहदा ने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वे पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष बीरभान निर्मल, जिला सहमंत्री निशीकांत शर्मा, नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष अशोक सेरहदा, जयप्रकाश पटवारी, धर्मपाल ढुल, अनिल शर्मा सौंगल, दलबीर जांगडा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed