{"_id":"6752109465940b036905a67d","slug":"reference-number-is-coming-at-the-time-of-application-otp-is-not-coming-kaithal-news-c-18-1-knl1004-533989-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आवेदन के समय आ रहा रेफरेंस नंबर, नहीं आ रहा ओटीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आवेदन के समय आ रहा रेफरेंस नंबर, नहीं आ रहा ओटीपी
Fri, 06 Dec 2024 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सरकार की ओर से इसी साल मार्च में शुरू की गई हैप्पी कार्ड योजना के तहत आवेदन के समय रेफरेंस नंबर तो आ रहा है, लेकिन ओटीपी नहीं आ रहा। ओटीपी न आने की वजह से हैप्पी कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। इस समस्या के चलते लाभार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
गौरतलब है कि जिले में रोडवेज की ओर से अब तक एक लाख 58 हजार कार्ड वितरित किए जाने हैं। इसमें से अभी तक रोडवेज की ओर से एक लाख 24 हजार हैप्पी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं जबकि अन्य बचे हुए 34 हजार हैप्पी कार्ड बनना बाकी हैं।
वहीं, इस समय हैप्पी कार्ड बनवाने आ रहे आवेदकों को ओटीपी की समस्या आ रही है। खासकर वृद्ध व कम पढ़े लिखे लोग इससे परेशान हो रहे हैं। हैप्पी कार्ड के लिए ओटीपी अनिवार्य है। कई आवेदक कार्यालय में आकर ओटीपी ढूंढते हैं तो उन्हें ओटीपी नहीं मिलता। ऐसी समस्याएं ज्यादातर बुजुर्ग झेल रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें ओटीपी के बारे में पता नहीं लगता। कई बार संदेश डिलीट हो चुका होता है। इसके चलते उन्हें परेशान होना पड़ता है। इसके चलते आवेदकों को लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
बताई परेशानी ः गांव खानपुर निवासी महिला संतोष कुमारी ने बताया कि उसने एक नवंबर को ही हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया था। इसके तहत एक बार रेफरेंस नंबर तो आया, लेकिन अभी तक ओटीपी नहीं आई है। ऐसे में अभी तक उसका हैप्पी कार्ड नहीं बन पाया है।
गौरतलब है कि सरकार ने 24 मार्च से हैप्पी कार्ड वितरित करने की योजना थी, लेकिन कार्ड वितरण का काम अप्रैल से शुरू हुआ था। उसके बाद से अब तक हैप्पी कार्ड वितरण का काम जारी है। यह कार्य केवल लोकसभा और विधानसभा चुनाव के समय आचार संहिता लगने के कारण उस दौरान ही बंद हुआ था।
हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत एक लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों के सदस्य इस योजना से लाभान्वित होंगे। योजना के तहत हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थियों को केवल 50 रुपये अंशदान देना होगा। फिर लाभार्थियों को हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करने के लिए ई-टिकटिंग प्रणाली से जुड़ा एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा।
इसके तहत वर्ष में एक हजार किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। हरियाणा राज्य परिवहन की वेबसाइट पर हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है। निशुल्क यात्रा केवल
हरियाणा राज्य की सीमा के अंदर व हरियाणा परिवहन निगम की बसों में ही मान्य होगी।
अभी तक ओटीपी न आने की किसी भी लाभार्थी ने समस्या नहीं बताई है। यदि कोई शिकायत करेगा तो इसका जल्द ही समाधान हो जाएगा। यदि किसी लाभार्थी को ऐसी समस्या है तो वो उनसे आकर मिल सकते हैं। -वीरेंद्र पाल स्वामी, यातायात प्रबंधक, कैथल डिपो