फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Reduction wheat recovery game before landing in DFSC godown

डीएफएससी के गोदाम में गेहूं उतरने से पहले घटोत्तरी का गेहूं वसूली का खेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Reduction wheat recovery game before landing in DFSC godown
आढ़तियों के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के गोदामों में घटोत्तरीके नाम पर वसूले जा रहे गेहूं के कट्टों का मामला सिरदर्द बना हुआ है। अन्य किसी भी खरीद एजेंसी के गोदाम में यह वसूली नहीं हो रही, लेकिन डीएफएससी के गोदामों में गाड़ी खाली होने से पहले कट्टों की वसूली सरेआम हो रही है। कई आढ़तियों ने शिकायत न करने की मजबूरी भी बताई। वहीं आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान ने भी इस घटौती वसूली की बात कही है। जबकि खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कुछेक गाड़ियों में कम आए वजन को पूरा करवाया जाता है। जबकि आढ़तियों का कहना है लगभग हर गाड़ी में वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी से जुड़े आढ़तियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के गोदाम में ट्रक के माध्यम से गेहूं की पहुंच तभी दी जा रही है, जब उस पहुंच से पहले उस गाड़ी में कम बताए गए कट्टों को गोदाम में नहीं पहुंचा दिया जाता। इसके लिए आढ़ती को कहा जाता है कि आपकी गाड़ी में एक से दो क्विंटल गेहूं कम है, इसीलिए आप उतनी ही गेहूं लेकर आइए, जितने कट्टे कम हैं, तभी आपकी गाड़ी की यहां प्राप्ति दी जाएगी। इसके बाद संबंधित आढ़ती या उसके मुनीम मोटरसाइकिल पर, बाइक पर या मोटरसाइकिल रेहड़ी में उतने ही कट्टे लादकर पहुंचते हैं। वे इन कट्टों को वहीं पर उतार कर बिना अतिरिक्त कट्टों की रिसीविंग के वापस आ जाते हैं।
विज्ञापन

एक आढ़ती ने बताया कि केवल डीएफएससी की अनलोडिंग में यह वसूली हो रही है। बाकि किसी भी एजेंसी के गोदामों में ऐसा नहीं हो रहा। इससे पहले घटौती की लिस्ट सीजन के बाद आती थी। जिसमें आढ़ती की फर्म अनुसार घटोत्तरीके वजन की जानकारी होती थी। उसी अनुसार विभाग के साथ बैठक कर घटोत्तरीजमा करवाने का मसला हल होता था। लेकिन यह पहली बार है कि गोदाम में पहुंचने पर ही घटौती वसूली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वीडियो आढ़ती का जमादार एक मोटरसाइकिल रेहड़ी में 8 कट्टे गेहूं लेकर इस गोदाम में पहुंचता है। जब आढ़ती से पूछा गया कि आप ये अतिरिक्त कट्टे क्यों लेकर आए हो तो वह बताता है कि दो गाड़ियों में चार क्विंटल घटौत0ी बताई गई है, इसी कारण लेकर आए हैं। इसके बाद इस आढ़ती ने मौके का वीडियो बनाने का विरोध भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed