{"_id":"6746215b8e5fd36ca401dca4","slug":"recruitment-on-bdpo-posts-soon-panwar-kaithal-news-c-18-1-knl1004-527646-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीपीओ के पदों पर भर्ती जल्द : : पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीपीओ के पदों पर भर्ती जल्द : : पंवार
Wed, 27 Nov 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे विकास एवं पंचायत व खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्राम सचिव के पदों को भरने का काम किया गया है। बीडीपीओ के पदों को भी जल्द भरा जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की एक हजार ग्राम पंचायतों में ई-लाइब्रेरियां खोली जाएंगी, जिनमें ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करेंगे और अच्छी उपलब्धि हासिल करेंगे।
उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में भाजपा सरकार ने एक लाख 46 हजार युवाओं को बिना खर्ची व पर्ची के मेरिट के आधार पर नौकरी देने का काम किया है। अभी संकल्प पत्र में हमने फैसला किया है कि इन पांच सालों में दो लाख नौकरियां और दी जाएंगी। इसके साथ ही एक हजार गांव में सांस्कृतिक केंद्र खोले जाएंगे, जहां महिलाएं एक साथ बैठकर भजन-कीर्तन कर सके। प्रदेश में 19 हजार तालाब हैं। पहले फेज में छह हजार तालाबों का सुधारीकरण करेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से सभी गांव में समान रूप से विकास कार्यों के लिए बजट दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को मकान दिए जाएंगे।