{"_id":"699619d3f96397fe6c0bd20d","slug":"recruitment-for-census-will-be-done-on-contract-basis-dc-kaithal-news-c-18-1-knl1004-849048-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना के लिए अनुबंध के आधार पर होगी भर्ती : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना के लिए अनुबंध के आधार पर होगी भर्ती : डीसी
Thu, 19 Feb 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
कैथल। डीसी अपराजिता ने बताया कि आगामी जनगणना 2026-27 को लेकर तैयारियां चल रही हैं। जनगणना के कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए अनुबंध के आधार पर मैनपावर की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह भर्ती कुल 18 महीने की अवधि के लिए की जाएगी। मैनपावर की तैनाती के लिए अल्पकालिक निविदा आमंत्रित की गई है। इच्छुक एजेंसियां 25 फरवरी दोपहर 3 बजे तक आवेदन कर सकती हैं। निविदाएं 26 फरवरी को शाम 4 बजे सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में खोली जाएगी।
उन्होंने बताया कि निविदा के माध्यम से कुल 13 पदों पर भर्ती की योजना है। जिसमें 12 पद टेक्निकल असिस्टेंट तथा एक पद मल्टी-टास्किंग स्टाफ का है। निविदा में भाग लेने वाली फर्मों के पास हरियाणा सरकार द्वारा जारी वैध पसारा लाइसेंस होना अनिवार्य है। संवाद