फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Recommendation of suspension of Naib Tehsildar

राज्यपाल विजिट में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की ड्यूटी के बावजूद नदारद रहे नायब तहसीलदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Recommendation of suspension of Naib Tehsildar
कैथल। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के कार्यक्रम में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित रहने के कारण डीसी प्रदीप दहिया ने नायब तहसीलदार कुलवंत सिंह को निलंबित करने की संस्तुति की है। उन्होंने इस लापरवाही पर कार्रवाई के लिए राजस्व विभाग को पत्र लिखा है। इसे सख्त कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

गत रविवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का जिले में दौरा था। इस दौरान उन्होंने गांव शिमला में जनता से सीधे संवाद किया था। इसके बाद कैथल में चिल्ड्रेन पार्क के निकट स्थित मंदिर में हनुमान जी की 51 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी किया था। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसमें कलायत में कार्यरत नायब तहसीलदार कुलवंत सिंह को रिजर्व में बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया था। आठ अप्रैल को उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। 10 अप्रैल को राज्यपाल का कैथल दौरा था। इसमें ड्यूटी के लिए उन्हें जिला प्रशासन की ओर से फोन भी किए गए लेकिन नायब तहसीलदार हाजिर नहीं हुए।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात किया गया था लेकिन वे ड्यूटी पर नहीं आए। इसके कारण नायब तहसीलदार को निलंबित करने की सिफारिश करते हुए विभाग को पत्र लिखा गया है। ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed