फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Recommendation of action against the secretary of Harigarh Kingan

Kaithal News: हरिगढ़ किंगन के सचिव पर कार्रवाई की सिफारिश

Fri, 09 Jan 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 09 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Recommendation of action against the secretary of Harigarh Kingan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला चीका। एसडीएम गुहला कैप्टन प्रमेश सिंह ने गांव हरिगढ़ किंगन के ग्राम सचिव प्रवीण कुमार के खिलाफ सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ और आदेशों की अवहेलना के आरोपों में अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है। इसके साथ ही उन्होंने बीडीपीओ चीका को ग्राम सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन व तालाबों की सुरक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि उन्होंने अगस्त 2025 में गांव हरिगढ़ किंगन के खसरा संख्या 95 स्थित तालाब का मौके पर निरीक्षण किया था। पाया गया कि तालाब से पूर्व में हटाए गए नाजायज कब्जे को अतिक्रमणकर्ताओं ने दोबारा कर लिया है। इस संबंध में ग्राम सचिव को नियमानुसार नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटवाने के स्पष्ट आदेश दिए गए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


बाद में एसडीएम कार्यालय की ओर से स्पष्टीकरण भी मांगा गया, लेकिन ग्राम सचिव द्वारा अब तक कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। एसडीएम ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि ग्राम सचिव ने न केवल सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ की, बल्कि उच्च अधिकारियों को गुमराह करने और सार्वजनिक हित के कार्यों में घोर लापरवाही भी बरती है। ऐसे में उनके खिलाफ हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) नियम, 2016 के नियम 8 के तहत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जे हटाने के मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाबों की निशानदेही और फर्जी एंट्री का मामला

एसडीएम ने कहा कि ग्राम सचिव को गांव के तालाबों की निशानदेही करवाकर प्रस्ताव बीडीपीओ गुहला के कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन संबंधित कर्मचारी ने यह कार्य अब तक नहीं कराया। जांच में यह भी सामने आया कि पंचायत के प्रस्ताव की बीडीपीओ कार्यालय के रिसीप्ट रजिस्टर में मिलीभगत करके फर्जी एंट्री अंकित की गई, जो गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed