फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Reading promotion competition on 28th, 212 students will participate

Kaithal News: रीडिंग प्रमोशन प्रतियोगिता 28 को, 212 विद्यार्थी लेंगे हिस्सा

Tue, 25 Mar 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 25 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Reading promotion competition on 28th, 212 students will participate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला के तत्वावधान में 28 मार्च को जिला स्तरीय रीडिंग प्रमोशन मंथ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने दी है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन जाखौली अड्डा में पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने ऑडिटोरियम हॉल में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पहले यह प्रतियोगिता विद्यालय स्तर पर आयोजित की गई है विद्यालय स्तर के विजेता विद्यार्थी खंड स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर अब जो विद्यार्थी खंड स्तर की प्रतियोगिता में विजेता रहे हैं वही जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए टारगेट ग्रुप कक्षा छह से आठ और कक्षा नौ से 12 के विजेता खंड स्तर के विजेता विद्यार्थी रहेंगे कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों की प्रतियोगिता डिबेट कंपटीशन वर्तनी कंपटीशन, स्पेलिंग कंपटीशन, यंग चिल्ड्रंस राइटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए डिबेट कंपटीशन, अंग्रेजी माध्यम में टेंस क्विज, कविता प्रतियोगिता, लेखन प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इस प्रतियोगिता के निर्णय के लिए हिंदी अंग्रेजी, संस्कृत के 16 प्राध्यापकों को निर्णायक मंडल में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभाओं को बाहर निकलने का अवसर मिलेगा इससे बच्चों के सार्वभौमिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा उन्होंने इस बात पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जिन क्लस्टरों के विद्यार्थी जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे उनके एबीआरसी संबंधित स्कूल मुखिया को फोन करके सभी विद्यार्थियों को बुलाना सुनिश्चित करेंगे उन्होंने सभी संबंधित स्कूल मुखिया का आह्वान करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा भागीदारी से जिला स्तरीय प्रतियोगिता का अच्छे से आयोजन करने में मदद मिलेगी


जिला सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी गई है सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र दिए जाएंगे व विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी मेडल भी प्रदान किए जाएंगे उन्होंने प्रतियोगिता के खंड नोडल का आह्वान करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed