फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Reached one-stop center and served notice to DC in-charge

Kaithal News: वन-स्टॉप सेंटर पहुंचीं डीसी प्रभारी को थमाया नोटिस

Thu, 06 Mar 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 06 Mar 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Reached one-stop center and served notice to DC in-charge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सदर थाने के पास स्थित वन स्टॉप सेंटर का बुधवार शाम डीसी प्रीति ने औचक निरीक्षण किया। यहां रिकॉर्ड रखने में खामियों सहित अन्य कारणों के चलते दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही इंचार्ज को मौके पर बुलाकर रिकॉर्ड सहित डीसी कार्यालय में तलब किया है।

वन स्टॉप सेंटर में डीसी ने निरीक्षण के दौरान सबसे पहले स्टॉफ कक्ष, जरूरतमंद महिलाओं व बच्चों के रहने के कमरे, रसोई सहित अन्य कमरों का निरीक्षण किया। इसके बाद डीसी ने हाजिरी रजिस्टर, मूवमेंट रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर सहित यहां आने वाली महिलाओं व बच्चों से संबंधित रिकॉर्ड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


महिला थाने में अतिरिक्त कार्यभार संभाल रही सेंटर प्रभारी सुनीता शर्मा को मौके पर बुलाया। डीसी ने स्टाफ की संख्या सहित स्टॉक रजिस्टर के बारे में जानकारी मांगी। रिकॉर्ड दुरुस्त रखने में कई तरह की खामियां मिलीं। इस पर डीसी ने सेंटर प्रभारी सुनीता शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्थिति स्पष्ट करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद स्टॉफ कर्मियों के अलावा अन्य स्टॉफ की जानकारी हासिल की। जिसमें पता चला कि मौके पर दो कर्मचारी गैरहाजिर हैं। डीसी ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। डीसी ने यहां आने वाली महिलाओं व बच्चों के लिए भोजन से लेकर अन्य सुविधाओं की जानकारी हासिल की।


डीसी ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर एक महत्वपूर्ण आश्रयस्थल है। यहां जरूरत पड़ने पर विभिन्न केसों में जरूरतमंद महिलाएं व 12 साल तक के बच्चे अधिकतम पांच दिन तक रह सकते हैं। यहां आने वाली महिलाओं व बच्चों को सभी सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध करवाई जाएं। कार्य में कोताही सहन नहीं की जाएगी। डीसी ने कहा कि सुरक्षा कर्मचारी सेंटर के बाहर ड्यूटी देंगे। इसके अलावा यदि किसी तरह की कोई समस्या है तो उस बारे में उन्हें अवगत करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed