{"_id":"66907c7dc3da02c17a056bd7","slug":"re-trial-for-hockey-on-24th-kaithal-news-c-18-1-knl1004-428920-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हॉकी के लिए 24 को दोबारा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हॉकी के लिए 24 को दोबारा ट्रायल
Fri, 12 Jul 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। खेल विभाग की ओर से हॉकी स्टेडियम हाबड़ी में 25 हॉकी खिलाड़ियों की आवासीय खेल अकादमी के लिए ट्रायल लेने के आदेश हुए हैं। यह जानकारी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र ने दी है।
उन्होंने बताया कि इस अकादमी में खिलाड़ियों की संख्या कम होने के कारण दोबारा ट्रायल लिए जाएंग। चयन के लिए हाबड़ी में हॉकी आवासीय अकादमी के लिए 24 जुलाई को 8 बजे से लड़कों का ट्रायल लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों की आयु सीमा 12 से 19 वर्ष तक अनिवार्य है। ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन फिटनेस व गेम टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। आवश्यक दस्तावेज के रूप में मुख्यत: आधार कार्ड की मूल प्रति व फोटो प्रति, जन्म प्रमाण-पत्र, दसवीं कक्षा के प्रमाण-पत्र की मूल प्रति व फोटोप्रति, 2 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, अपने-2 शिक्षण संस्थान से संबंधित सत्यापित दस्तावेज की प्रति वांछनीय है।