{"_id":"631e4dc61fe6c328f171db58","slug":"ravi-bhushan-garg-s-head-adorned-the-crown-of-the-headship-of-sanatan-dharma-mandir-kaithal-news-knl12083515","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविभूषण गर्ग के सिर सजा सनातन धर्म मंदिर की प्रधानगी का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविभूषण गर्ग के सिर सजा सनातन धर्म मंदिर की प्रधानगी का ताज
विज्ञापन
48-कैथल। श्री सनातन धर्म मंदिर सभा के चुनाव में प्रधान पद के जीत की घोष्णा करते हुए तहसीलदार आशीष क?
- फोटो : Kaithal
शहर की सबसे प्राचीन एवं धार्मिक संस्था सनातन धर्म मंदिर का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। इस चुनाव में प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। चुनाव में भाजपा नेता रविभूषण गर्ग और समाजसेवी सुभाष चंद बंसल आमने-सामने थे, जिसमें रविभूषण ने कड़ी टक्कर में सुभाष चंद को कुल सात वोटों से हरा दिया और एकबार फिर संस्था के प्रधान बने।
श्री सनातन धर्म सभा एक ऐसी संस्था है जो 40 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। सभा का गठन 1984 में स्व. कस्तूरी लाल और शहर के 15 प्रसिद्ध लोगों ने किया था। रविवार को सातवीं बार रविभूषण संस्था के प्रधान निर्वाचित हुए।
चुनाव नतीजे आने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अब रविभूषण आगामी तीन साल तक प्रधान रहेंगे। इससे पहले चुनाव के लिए प्रवीन कुमार चौधरी और अशोक अरोड़ा को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। चुनाव में प्रधान सहित उप प्रधान, सचिव और सह सचिव सहित अन्य पदों के लिए कुल 30 प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन
इन्हें मिले इतने वोट-
रविभूषण गर्ग को 38 और सुभाष चंद बंसल को 31 मत मिले। इसी प्रकार से उपप्रधान के लिए 70 मत पड़े। वीरेंद्र मोर को 40 व शरद बंसल को 30 मत मिले। महासचिव के लिए विनय बंसल को 39 और पवन गर्ग को 31 मत मिले। सहसचिव के लिए रघुबीर चंद को 38 और सज्जन गोयल को 32 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुभाष गोयल को 37 तथा रमेश चंद बसंल को 30 मत मिले, जबकि तीन मत रद हुए। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में अनूप बंसल, प्रवेश बंसल, बृजभूषण सिंगला, रमेश कुमार बंसल, सतीश सर्राफ, सुशील कुमार गुप्ता, चंद्रप्रकाश गोयल, नरेश गर्ग, राकेश मित्तल, रामकुमार शोरेवाला चयनित हुए हैं। मतगणना के दौरान तहसीलदार आशीष कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र सौंपे।