फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rapid firing on young man in Pai

Kaithal News: पाई में युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

Thu, 16 Jan 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 16 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Rapid firing on young man in Pai
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/पाई/पूंडरी। जिले में बुधवार सुबह पूंडरी खंड के पाई गांव में स्विफ्ट कार में आए तीन से चार बदमाशों ने एक 25 वर्षीय युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी । घटना में पाई गांव निवासी सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। पुलिस को एक ही आरोपी की जानकारी मिली है।

जानकारी के अनुसार, घायल सचिन पाई के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश सिंह का भतीजा है। घायल युवक को जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर उसकी गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार सचिन पर गोली चलाने वाले आरोपी युवक का नाम साहिल है। अभी तक उसकी ही जानकारी पुलिस को मिल सकी है। अन्य के नाम नहीं पता चले हैं।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद पूंडरी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और सचिन के बयान लिए। युवक के ताऊ ओमप्रकाश ने बताया कि 25 वर्षीय भतीजा क्रिकेट खेलने के लिए बाइक से मैदान जा रहा था। इस दौरान केवीएम स्कूल के पास स्विफ्ट कार में आए तीन से चार बदमाशों ने सचिन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनने के बाद मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को तुरंत अस्पताल के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूंडरी थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि घायल युवक को दो से तीन गोलियां लगी हैं और बाकी छर्रे लगे हैं। घायल युवक के शरीर पर पांच से छह जगहों पर चोट लगी हैं। गनीमत यह रही युवक के सिर पर चोट नहीं हैं। युवक खेतीबाड़ी करता है और अविवाहित है। उसके परिवार माता-पिता के अलावा एक बहन है। वारदात के बाद सचिन का परिवार में भय का माहौल है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घायल युवक सचिन भी हत्या के एक मामले में जमानत पर चल रहा है। ऐसे में यह रंजिश का मामला हो सकता है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। घायल के बयान के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद घटनास्थल पर भी मौके पर पहुंचे और जांच की। हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हमलावरों ने की थी रेकी, पुलिस को देखकर भाग निकले

पाई गांव में बुधवार को हुई फायरिंग में घायल हुआ सचिन पाई के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश का भतीजा है। वह क्रिकेट खेलने के लिए घर से निकला तभी उस पर कार में सवार तीन-चार युवकों ने फायरिंग कर दी। बताया जाता है कि वारदात से पहले हमलावरों ने रेकी भी की थी। हमले के समय हमलावर सचिन का पीछा करते हुए पूंडरी थाने तक पहुंच गए थे लेकिन पुलिस को देखकर वहां से भाग निकले।

जानकारी के अनुसार, दो हमलावरों ने छह गोलियां चलाईं, इनमें से चार गोलियां और दो छर्रे सचिन को लगे हैं। सचिन को पहले कैथल अस्पताल भेजा गया लेकिन हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पता चला है कि सचिन पर गोली दागने वाले युवक गांव से ही हैं जबकि एक हरसोला गांव का बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, सचिन बीए द्वितीय वर्ष पास है और बीए फाइनल की पढ़ाई बीच में छोड़कर गांव में खेतीबाड़ी में जुट गया था। सचिन के परिजनों ने किसी भी प्रकार की रंजिश से इन्कार किया है लेकिन बिना कारण फायरिंग कर उसे घायल करना किसी के गले से नहीं उतर रहा। गांव के किसी अन्य व्यक्ति ने भी इस संबंध में कुछ नहीं कहा। दूसरी ओर पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

फायरिंग के बाद पाई क्षेत्र

में दहशत का माहौल

पाई गांव में युवक पर हुई फायरिंग की घटना के बाद पाई क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ काफी रोष दिखा। इसके साथ ही क्षेत्रवासी भय के साए में हैं। फायरिंग की घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल सचिन को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पूंडरी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। उधर, पूंडरी थाना प्रभारी बलबीर ने बताया कि उन्होंने घटना स्थल का मुआयना किया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

घायल युवक ने पुलिस को दी यह शिकायत

पूंडरी थाना की पुलिस को दी गई शिकायत में पाई गांव निवासी सचिन ने बताया कि वे दो भाई हैं। वह बड़ा और उसका छोटा भाई सौरव है। बुधवार को वह अपने दोस्त गुरमीत की बाइक पर केवीएम स्कूल में क्रिकेट खेलने के लिए जा रहा था।

केवीएम स्कूल से करीब 200 पहले नरेंद्र बाली पुत्र रामस्वरूप के खेत के पास पहुंचा तो पीछे से एक गाड़ी ने उसकी बाइक में टक्कर मारी, जिससे वह बाइक सहित गिर गया। फिर गाड़ी से तीन युवक नीचे उतरे जिनमें से एक सोनू पुत्र इंद्र, साहिल पुत्र राजेश वासी गांव पाई और एक काम में नाम नहीं जानता, जो गांव हरसोला का रहने वाला है। सोनू और साहिल ने अपने-अपने हाथ में देसी पिस्टल ले रखी थी, जिन्होंने उसके पास आकर दोनों ने उस पर गोली चलाई, जो एक गोली मेरी बाएं कंधे पर लगी और दूसरी गोली मेरी बाई जांघ पर लगी।


अपना बचाव करने के लिए गांव की तरफ भागते हुए फिर टक्कर मारी और दोबारा फायर किया, जो मेरी पीठ में लगी वह पेट में लगे। जब मैंने देखा तो वह गाड़ी स्विफ्ट डिजायर थी, फिर वह अपना बचाव करने के लिए वहां से भाग और रामलीला मैदान के पास आकर गिर गया। इसके बाद उसने ताऊ ओम प्रकाश के पास फोन करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed