{"_id":"63486efc39d3a718df4d19e8","slug":"raped-for-two-years-by-making-a-video-kaithal-news-knl124377481","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो बनाकर किशोरी से दो साल करता रहा दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो बनाकर किशोरी से दो साल करता रहा दुष्कर्म
विज्ञापन
कलायत। किशोरी से दोस्ती कर संबंध बनाने, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एक गांव से परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ आरोपी रवि ने दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। 25 जुलाई 2020 से आठ अक्तूबर 2022 तक वह दो साल से भी अधिक समय तक वीडियो को लेकर ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी ने नाबालिग व उसके परिवार को मारने की धमकी भी दी। आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म की बनाई वीडियो को भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
डीएसपी सज्जन सिंह ने बताया कि सूचना को कलायत पुलिस ने अति गंभीरता से लेते हुए तत्काल मामला दर्ज कर लिया। अभी तक इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा।