फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   rape women crying, secretriate, people reached, kaithal

लघु सचिवालय में फूट-फूट कर रोई रेप पीड़ित महिला

Tue, 26 Jul 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 26 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
rape women crying, secretriate, people reached, kaithal
अमर उजाला - फोटो : demo pic
गुहला-चीका एरिया के एक गांव की महिला ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महिला पुलिस थाना अधिकारियों व डीएसपी पर जांच में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। जिसके कारण दुष्कर्म के आरोपी जमानत हासिल करने में सफल हो गए। पीड़िता इस मामले में न्याय की मांग को लेकर लघु सचिवालय पहुंची। जहां परिजनों के साथ वह न्याय न मिलने की बात कहते हुए फूट-फूट कर रोने लगी। एसपी ने महिला की शिकायत पर मामले की जांच दूसरे डीएसपी को सौंप दी है।
विज्ञापन



सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता इस महिला ने बताया कि उसके पति की मौत के बाद उसके जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके दूसरे जेठ ने भी नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करवाया। उसके जेठ का एक आढ़ती के साथ लेन-देन था। नशीला पदार्थ पिलाकर आढ़ती ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस मामले में उसके दो जेठ व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया था। पीड़िता ने कहा कि महिला थाना की पुलिस अधिकारी एवं डीएसपी स्तर के अधिकारी उसके बार-बार बयान दर्ज करते रहे। उसने जो शिकायत दी थी, उसकी बजाए अपनी ही शिकायत लिख ली। जिसमें उसके हस्ताक्षर करवा लिए। वह बयान कुछ और देती, पुलिस लिख कुछ और देती।
विज्ञापन



उसने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के चलते मुश्किल से तो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। लेकिन गिरफ्तारी से पूर्व ही उन्हें न्यायालय से जमानत मिल गई। पीड़िता की बहन सहित अन्य ने आरोप लगाया कि इस मामले की जांच कर रहे डीएसपी, महिला थाना के अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ऐसी जांच हुई कि आरोपी जमानत पर रिहा भी हो गए। उसने कहा कि वह न्याय की आस लेकर पिछले दिनों एसपी से भी मिलीं थीं। लेकिन उन्हें गुमराह किया गया। जिस कारण अब फिर वे एसपी से मिलने पहुंची हैं। उसके साथ उसके तीन बच्चे, गांव वासी सहित अन्य लोग थे। एसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले की अभी जांच चल रही है। जांच पूरी नहीं हुई है। लेकिन आरोपियों को न्यायालय से जमानत मिल गई है। न्यायालय ने उन्हें जांच में शामिल होने के लिए कहा है। महिला जांच से संतुष्ट नहीं हैं। जिस कारण जांच अधिकारी बदल दिया गया है। इस मामले की जांच दूसरे डीएसपी करेंगे। पीड़िता को पूरा न्याय दिलवाया जाएगा।
सुमेर प्रताप सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed