{"_id":"66551f9ba7181764370e55b6","slug":"rape-of-married-woman-on-the-pretext-of-getting-work-case-against-two-kaithal-news-c-18-1-knl1004-398894-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: काम दिलाने के बहाने विवाहिता से दुष्कर्म, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: काम दिलाने के बहाने विवाहिता से दुष्कर्म, दो पर केस
Tue, 28 May 2024 05:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 28 May 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दो आरोपियों ने एक विवाहिता को काम दिलाने की बात कहकर उसे कलायत क्षेत्र के एक होटल में बुला लिया। वहां पर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नरवाना की एक कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय विवाहिता ने कलायत थाना में दी शिकायत में बताया कि वह बेरोजगार होने के कारण काम की तलाश कर रही थी। उसकी जान-पहचान मुकेश उर्फ पहाड़ी नाम के युवक के साथ हो गई।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसे किसी दुकान पर काम दिलाने का भरोसा दिया। काम दिलाने के बहाने आरोपी उसे कलायत थाना क्षेत्र के एक होटल में ले गया। वहां पर आरोपी के साथ एक और युवक मौजूद था। दोनों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। बाद में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी मनिता ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है। संवाद