फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rape accused Husband arrested

दुराचार मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

Sat, 31 May 2014 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Sat, 31 May 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
Rape accused Husband arrested
कैथल। दहेज उत्पीड़न और पत्नी को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म षड़यंत्र में लिप्त आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में वीरवार को केस दर्ज किया था। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि युवती की शादी सात जुलाई 2011 को तरसेम से हुई थी। शादी के छह माह बाद जब ससुराली अपनी जमीन बेचने लगे तो विवाहिता ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन


जमीन न बेचने की एवज में ससुराल जनों ने 10 लाख रुपये की मांग की तो उसने मायके से आठ लाख रुपये लाकर दे दिए, परंतु ससुराली उसे दहेज के लिए निरंतर तंग करते हुए मारपीट करने लगे तो वह करीब दो साल मायके में रही। पंचायती समझौते के बाद ही ससुराल आई। शिकायतकर्ता ने बताया कि पति, सास, देवर से मिलकर साजिश रची कि विवाहिता पर भूतप्रेत का साया है तथा सभी ने मिलकर उसे चाय में कोई नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे बेहोशी में ही झाड़ा लगवाने के लिए चंदु बसारा पंजाब ले गए।
विज्ञापन


विवाहिता के साथ वहां दो युवकों ने पिस्तौल की नोक पर कई दिन तक दुष्कर्म किया तथा धमकी दी कि किसी को बताने पर भाखड़ा नहर में फेंक देंगे। उनके चंगुल से किसी तरह निकली पीड़िता के बयान पर दर्ज मामले की जांच महिला एएसआई नीतू ने करते हुए आरोपी पति तरसेम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुराचार का आरोपी जेठ गिरफ्तार
कैथल। दहेज के लिए तंग करते हुए शादी के दो दिन बाद ही नवविवाहिता से दुराचार के आरोपी जेठ तथा मारपीट करने वाले ननदोई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों को न्यायालय के आदेश पपर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि जिला करनाल के एक गांव वासी 19 वर्षीय युवती की शादी 20 अप्रैल को सांच वासी सलीन से हुई थी।

22 अप्रैल की सुबह विवाहिता का पति जब शौच के लिए घर से बाहर गया हुआ था तो जेठ सेवाराम ने कमरे की कुंडी बंद कर ली तथा महिला से जबरन दुराचार किया। पति के वापस आने पर जब उसने पति, सास और ननद को घटना के बारे में बताया तो सभी कहने लगे कि घर की बात घर में रहने दो।


किसी को मत बताना तथा उन्होंने फोन करके ननदोई बंसी को भी बुला लिया। सभी ने विवाहिता से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर उनके कहे अनुसार लिखवा लिया। करीब 10 दिन बाद विवाहिता ने मायके जाने के बाद माता-पिता को घटना बारे जानकारी दी। थाना पूंडरी में दर्ज मामले की जांच महिला एएसआई रेखारानी ने करते हुए आरोपी सेवाराम वासी सांच तथा बंसी वासी आनंद विहार करनाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed