{"_id":"68f3e98505d4bf7ca10ef837","slug":"rangoli-kaithal-news-c-18-1-knl1004-762479-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आदर्श स्कूल में हुई रंगोली प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आदर्श स्कूल में हुई रंगोली प्रतियोगिता
Sun, 19 Oct 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाखौली में दीपावली उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को दीपों फूलों और रंगीन झालरों से सजाया गया। विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी कक्षाओं की सजावट और रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य ओपी शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं बल्कि यह हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रेष्ठ कक्षा सजावट और रंगोली बनाने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद