{"_id":"69a5de3d8cee905ce103f1bb","slug":"rana-honored-outstanding-farmers-kaithal-news-c-18-1-knl1004-857592-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: उत्कृष्ट किसानों को राणा ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: उत्कृष्ट किसानों को राणा ने किया सम्मानित
Tue, 03 Mar 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
कैथल। आईसीएआर तथा सीएसएसआरआई करनाल द्वारा आयोजित खरीफ किसान मेले में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। मंत्री ने मृदा सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कश्मीर सिंह (पुत्र कली राम), गांव वजीर नगर को ‘कृषिराज एग्रेरियन’ सम्मान से नवाजा। राजेश, गांव सिकंदर खेड़ी को शहद उत्पादन, ऑर्गेनिक धान व गेहूं, गुड़ तथा शक्कर खांड के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया। विशेष अतिथि के रूप में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के उप महानिदेशक डॉ. ए.के. नायक, सीएसएसआरआई के निदेशक डॉ. आर.के. यादव, डॉ. अनिल, डॉ. अनीता मान तथा डॉ. बी.एल. मीना उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन