फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ran away after putting Rs 700 worth of petrol in the vehicle.

Kaithal News: वाहन में 700 रुपये का पेट्रोल डालकर भागे

Tue, 12 Nov 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Ran away after putting Rs 700 worth of petrol in the vehicle.
कैथल। गांव खरकां में पेट्रोल पंप ऑपरेटर से पूछे बिना अज्ञात आरोपियों ने अपने वाहन में 700 रुपये का पेट्रोल डाल लिया। ऑपरेटर ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव जनेदपुर निवासी भूपेंद्र सिंह ने गुहला थाना में शिकायत दी कि वह गांव खरकां में एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। आठ नवंबर को रात करीब नौ बजे दो बाइक सवार अज्ञात आरोपी उनके पेट्रोल पंप पर आए और ऑपरेटर से बिना पूछे मशीन चालू करके 700 रुपये का पेट्रोल निकाल लिया। जब ऑपरेटर ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed