{"_id":"650a06d445ffebc3a10f6256","slug":"ramlila-mahotsav-in-cheeka-from-15th-kaithal-news-c-18-1-knl1004-222972-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका में रामलीला महोत्सव 15 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका में रामलीला महोत्सव 15 से
Wed, 20 Sep 2023 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। श्री भवानी मंदिर चीका में आदर्श नाटक क्लब 15 अक्तूबर से श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन करेगा। यह जानकारी संस्था के प्रधान बलबीर सैनी ने दी। उन्होंने बताया कि संगीतमय श्री रामलीला महोत्सव का समापन 24 अक्तूूबर को होगा।
उन्होंने बताया कि श्री भवानी मंदिर में आदर्श नाटक क्लब लगातार 64 वर्षों से रामलीला का मंचन करा रहा हैं। मंदिर परिसर में इस बार नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए पूजन का विशेष प्रबंध किया है। रामलीला के लिए क्लब के अलावा कोई भी कलाकार अभिनय करने के लिए प्रस्तुति दे सकता है। कलाकारों को क्लब के पुराने कलाकारों द्वारा बेहतर किरदार के लिए अच्छे ढंग से रिहर्सल करवाई जाएगी।
प्रधान राजीव शर्मा ने बताया कि रामलीला का आयोजन इस बार भव्य रहेगा। सचिव हरपाल शर्मा ने संस्था के सदस्यों की ड्यूटी लगाई।
इस मौके पर राजीव शर्मा, कृष्ण धीमान, रमेश कुमार, मोतीराम गर्ग, गुरबक्श सीडा, कुलदीप माजरा, विजय शर्मा, गुरजंट शर्मा, देवीदयाल मेहरा, कृष्ण शर्मा, चिमन लाल, विक्की जांगड़ा, पुनीत शर्मा, संजीव सैनी, साहिल गोयल आदि मौजूद रहे।