{"_id":"6ad3c6c2f4e7a420e00f94d0","slug":"ramlila-is-a-symbol-of-indian-culture-and-ideals-ram-pratap-kaithal-news-c-245-1-kht1012-156705-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला भारतीय संस्कृति और आदर्शों का प्रतीक : राम प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला भारतीय संस्कृति और आदर्शों का प्रतीक : राम प्रताप
विज्ञापन
भाजपा नेता एवं समाजसेवी राम प्रताप गुप्ता का स्वागत करते हुए लोग। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के चंदाना गेट स्थित रामलीला ग्राउंड में श्री राम श्याम उत्सव रामलीला क्लब की ओर से आयोजित रामलीला का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता राम प्रताप गुप्ता ने किया। राम प्रताप गुप्ता ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति, मर्यादा और आदर्शों का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रामलीला के आयोजन से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। इस दौरान क्लब के प्रधान विनोद सिंगला, महासचिव वेद प्रकाश गर्ग और अन्य पदाधिकारियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल, क्लब चेयरमैन लक्ष्मी नारायण डेमला, जगरूप सैनी, राकेश गर्ग, संजय भाट्ट, रमेश डेमला, लक्ष्य गोयल, संदीप गोयल, अशोक मंगला, सुभाष सैनी, राकेश डोलियां, एडवोकेट दिनेश और महावीर सहित अन्य सदस्य व कलाकार मौजूद रहे।