फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ramlala will be worshiped in 300 temples of the district, houses will be illuminated with lamps

Kaithal News: जिले के 300 मंदिरों में होगी रामलला की पूजा, दीयों से रोशन होंगे घर

Mon, 22 Jan 2024 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 22 Jan 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Ramlala will be worshiped in 300 temples of the district, houses will be illuminated with lamps
कुलदीप प्रजापति
विज्ञापन

कैथल। अयोध्या में होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में जिले के लगभग 300 मंदिरों में श्रीराम की पूजा अर्चना होगी। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक यह कार्यक्रम होगा। रविवार को जिले के 11 गांवों में कलश यात्रा निकाली गई। इनमें कलायत और पूंडरी क्षेत्र के गांव शामिल हैं।
जिले के 150 गांवों व शहर के मंदिरों में कलश स्थापित किए गए हैं। अयोध्या से निमंत्रण के लिए आए पीले चावल भी घर-घर पहुंचा दिए गए हैं। सोमवार को दिन में पूजा अर्चना होगी, तो शाम के समय सभी घरों में पांच दिए जलाए जाएंगे और भगवान श्री राम का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

अयोध्या में होने वाली श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के प्रति लोग काफी उत्साहित है। हर कोई राम के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इसी उपलक्ष्य में सभी गांवों के मुख्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने कलश स्थापित किए है, जिनकी सोमवार को पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाएगी। सभी मंदिरों की साफ सफाई की गई और रंगीन लाइटों, फूल मालाओं व श्री राम के ध्वज से सजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री राम कलश स्थापित कार्यक्रम के संयोजक गोपाल भट्ट ने कहा कि अयोध्या में श्री राम के आने की खुशी बच्चे से लेकर बुजुर्गों में दिखाई दे रही है। सभी लोग दीपावली मनाने को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शहर व गांवों के मंदिरों को बड़े ही भव्य तरीके से सजाया गया है। सोमवार को सुबह 11 बजे श्री राम प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।

दोपहर एक बजे तक विधि विधान से पूजा की जाएगी और प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम का सीधा प्रसारण से देखा जाएगा। जिले के सभी गांवों के घर घर में अयोध्या से आए पीले चावल का वितरित कर दिए गए है। जिले के 150 मंदिरों में कलश स्थापित किए गए हैं और 300 मंदिरों में पूजा अर्चना की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed