फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ram Bharosa is running a Haryana hospital: Surjewala

राम भरोसे चल रहे हरियाणा के अस्पताल : सुरजेवाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Ram Bharosa is running a Haryana hospital: Surjewala
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि आज प्रदेश में मरीजों को लेकर अस्पतालों की जो दुर्दशा है, उसमें चौंकाने वाली कोई बात नहीं है, क्योंकि हरियाणा में भाजपा-जजपा सरकार है तो यही मुमकिन है। यहां जारी वक्तव्य में सुरजेवाला ने कहा कि गुहला-चीका के सरकारी अस्पताल सहित समस्त हरियाणा के अस्पताल राम भरोसे चल रहे हैं। चीका के अस्पताल में मात्र 2 डॉक्टर्स व 3 नर्स हैं, न आईसीयू और न वेंटिलेटर की सुविधा, न अस्पताल में सर्जन, न फिजिशियन व न स्त्री रोग विशेषज्ञ, न आई सर्जन और न ही स्किन स्पेशलिस्ट हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना काल की दूसरी लहर चली हुई है, अस्पतालों में मरीजों का कहर बरपा रहा है। सरकार बताए कि क्या यही कोरोना से लड़ने की तैयारी है।
सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि आज हालात ये हैं कि लोगों को जीने नहीं दिया जा रहा और अगर मर भी गए तो आंकड़े भी बाहर नहीं आने दिए जा रहे। क्योंकि इससे भाजपा-जजपा सरकार की विफलता निकालकर जो सामने आती है। मरीजों को अस्पतालों में संपूर्ण ऑक्सीजन मुहैया क्यों नहीं करवाई जा रही। आखिर परिजन क्यों सरकार व प्रशासन पर विश्वास कायम नहीं कर पा रहे। सरकार को अपनी विफलता और नाकामियों को स्वीकार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed