फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Raksha Parva: Brothers shower love on sisters

Kaithal News: रक्षा पर्व ः बहनों पर भाइयों ने लुटाया प्यार

Tue, 20 Aug 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 20 Aug 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Raksha Parva: Brothers shower love on sisters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर में सोमवार को भाई बहन के प्यार के प्रतीक का पावन पर्व रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। बहनों में भाइयों की कलाई पर राखी बांधी तो भाइयों ने भी बहनों पर प्यार लुटाया। उपहार पाकर बहनों के चेहरे खिल गए। बाजार में मिठाइयों और उपहारों की दुकानों पर जबरदस्त रौनक दिखी। एक तरफ जहां कई बहनें राखी बांधने के लिए अपने भाइयों के घर पहुंची। वहीं, वहीं बहनों ने विदेश में रह रहे भाइयों को भेजी गई राखी को ऑनलाइन माध्यम में वाट्सएप व फेसबुक पर वीडियो कॉल करने के बाद बंधवाया।

राखी व मिठाई की दुकानों पर सुबह से भीड़ रही। बाजार व चौराहों पर मेले जैसा दृश्य रहा। भीड़ के चलते कई बार जाम की स्थिति रही। शहर के रेलवे रोड़, छात्रावास रोड़, माता गेट, चंदाना गेट सहित विभिन्न जगहों पर मिठाई व राखियों की दुकानें सजी रही।
विज्ञापन


मुहूर्त के अनुसार बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा। दो दिनों से महिलाएं अपने भाईयों को राखी बनाने के लिए बस, रेलगाड़ी, कार व मोटरसाइकिलों के माध्यम से यात्रा कर रही थी। जहां बसों व रेलगाडि़य़ों में भी महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। वहीं, बहनों ने विदेश में बैठे अपने भाईयों को कॉरियर के माध्यम से राखी भेजी। इसके साथ में भाई या बहन के विदेश में रहने के चलते दोनों ने वीडियो काल के माध्यम से अपने अपने भाईयों को राखी बाधने को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई-बहन के अटूट प्यार का पर्व सोशल साइट्स पर भी छाया रहा। व्हाट्सएप ग्रुप पर बधाई के दौर एक दिन पहले से ही शुरू था। फेसबुक व व्हाट्सएप पर लोग बहनों के कलाई पर राखी बंधाने की तस्वीर खूब शेयर कर बहन का आशीर्वाद प्राप्त होने की बात लिख रहे थे। बहन से राखी बंधवाने के बाद फोटो ली और उसे व्हाट्सएप के डीपी पर लगाया। इसी तरह काफी लोग सोशल पर पर्व की खुशियों में सराबोर रहे। देर शाम तक बधाइयों का दौर जारी रहा।


कस्बों में भी रक्षाबंधन की धूम रही। लोगों ने एक दूसरे को देने के लिए मिठाई खरीदी। बाजार में गिफ्ट आइटम की दुकानों और सूखे मेवे की दुकानों पर भी अच्छी भीड़ देखी गई। भाइयों ने बहनों को देने के लिए उपहार भी खरीदे। मिठाई विक्रेता गोलू कामरा ने बताया कि इस इन के लिए उन्होंने विशेष तैयारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed