फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rakhi kept her promise and made a name for herself by becoming SCS

Kaithal News: राखी ने वचन निभाया, एससीएस बन नाम किया रोशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Rakhi kept her promise and made a name for herself by becoming SCS
कलायत। कलायत के एक अति मध्यम परिवार की बेटी राखी का हरियाणा सिविल सेवा में चयन हुआ है। राखी पेशे से राजमिस्त्री रवींद्र धीमान की बेटी है। एचसीएस बनने वाली वे कलायत नगर की पहली बेटी है। राखी की इस उपलब्धि पर न केवल परिवार बल्कि नगर में प्रसन्नता व गर्व का माहौल है। उधर, राखी के स्कूल आरोही मॉडल स्कूल में भी मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई।
विज्ञापन

राखी के गुरु रहे आरोही स्कूल के राजनीति शास्त्र के प्राध्यापक जितेंद्र राठौड ने कहा कि अब तक राखी को मेरी शिष्या के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब मैं राखी के गुरु के रूप में जाना जाऊंगा। उन्होंने बताया कि राखी नौवीं कक्षा में आरोही स्कूल में आई थी। वह एक सामान्य छात्रा थी पर उसमें एक उत्तम वक्ता होने का प्रकृति ने नैसर्गिक गुण दिया था। कक्षा नौवीं से दसवीं तक राखी ने अपने आपको बहुत तराशा और दसवीं कक्षा में उसने जिला टॉप किया। इसके बाद राखी ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। 12वीं कक्षा में उसने राजनीति विज्ञान में शत प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में सफलता हासिल करने के बाद स्कूल में उसका सम्मान समारोह किया गया, जिसमें उसने अपने अध्यापकों व विद्यार्थियों से वादा किया था कि अब स्कूल में मैं कुछ बनकर ही आऊंगी। आज उसने वादा पूरा कर दिखाया।
विज्ञापन

राखी के भाई दिनेश ने बताया की बारहवीं कक्षा के बाद उसका दाखिला सेंट स्टीफन कॉलेज दिल्ली में हो गया था। वहां से राजनीति विज्ञान में आनर्स के साथ ग्रेजुएशन करने के बाद वह चंडीगढ़ से पीजी कर रही है। इस दौरान चंडीगढ़ में रहते हुए उसने कोचिंग ली और पहली बार में ही एचसीएस पास कर लिया। एचसीएस परीक्षा में उसका विषय भी राजनीति विज्ञान ही रहा। पिता रवींद्र धीमान व माता सुमन देवी ने कहा कि एक सरकारी स्कूल में शिक्षा हासिल कर उनकी बेटी ने जो उपलब्धि हासिल की है, उससे वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अब राखी रविवार को होने वाली यूपीएससी की परीक्षा में भी बैठ रही है। राखी ने कहा कि बारहवीं कक्षा तक उन्होंने कोई ट्यूशन नहीं ली। हर रोज 12-12 घंटे पढ़ाई करके ही अपनी शिक्षा की नींव को मजबूत किया। उन्होंने अपनी उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता-पिता व गुरु जितेंद्र राठौड को दिया। राखी ने कहा कि यदि कुछ करने की ठान लें तो कोई भी कार्य मुश्किल नहीं है। बस अपने लक्ष्य पर फोकस पूरी तरह से होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed