फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rakesh Sangroya became the best raider of 15th place in Pro Kabaddi

प्रो कबड्डी के 15वें स्थान के बेस्ट रेडर बने राकेश संगरोया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Sangroya became the best raider of 15th place in Pro Kabaddi
कैथल। अपने सपनों को सिर्फ वही लोग पूरा कर पाते हैं, जो जी तोड़ मेहनत करते हैं और रास्ते में आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं। हम सभी को अपनी जिंदगी में सपने देखने चाहिए और उन्हें पूरा करने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। इस विचार को साकार किया है गांव ग्योंग के प्रो कबड्डी के खिलाड़ी राकेश संगरोया ने। उन्होंने 22 दिसंबर 2021 से फरवरी 2022 तक बेंगलूरु में हुई प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 22 मैच खेलते हुए 140 प्वाइंट हासिल किए। इनमें से 5 प्वाइंट्स उनके सुपर टैन में गए है। उन्होंने बताया कि ये सब प्वाइंट आने से गुजरात जाइंट्स टीम सुपर सिक्स में पहुंच गई है और अब वह प्रो. कबड्डी लीग के 15वें स्थान के बेस्ट रेडर बन गए हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ी राकेश संगरोया ने बताया कि उसने 8 वर्ष की आयु में ही खेलना शुरु कर दिया था। वह स्कूल में पढ़ाई करने के बाद घर पर ही अभ्यास करने लगे थे। इसके बाद उसका संपर्क कोच मनोज दलाल, अनिल दलाल व रोहताश से हुआ। तब से वह निरंतर इन तीनों कोचों की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं। स्कूल स्तर पर होने वाली कई नेशनल प्रो कबड्डी में भी उन्होंने कई बार स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वर्ष 2014 में उन्होंने स्कूली नेशनल स्पर्धा में स्वर्ण पदक, 2015 में जूनियर नेशनल में स्वर्ण पदक, 2017 व 18 में जूनियर नेशनल में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसके बाद नेशनल प्रतियोगिता में उसकी परफारमेंस को देखते हुए गुजरात जाइंटस की टीम ने उनको 8 लाख रुपये का ऑफर दिया था। इस ऑफर को स्वीकार करते हुए उन्होंने बैंगलोर में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed