फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rajound's boxer Manoj will go to America to play charity match

Kaithal News: अमेरिका में चैरिटी मैच खेलने के लिए जाएगा राजौंद का मुक्केबाज मनोज

Mon, 22 May 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 22 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rajound's boxer Manoj will go to America to play charity match
कुलदीप प्रजापति
विज्ञापन

कैथल। ओलंपियन बॉक्सर मनोज कुमार अमेरिका में चैरिटी मैच खेलेंगे। अक्तूबर में होने वाला यह मुकाबला केएस विनोद संग होगा। डब्ल्यूसीबी मैच से कमाए गए पैसों का इस्तेमाल खेल किट खरीदने और खेल में जरूरतमंद बच्चों की मदद करने में करेगी। इससे पहले वर्ल्ड चैरिटी बॉक्सिंग (डब्ल्यूसीबी) संगठन ने प्रेस कांफ्रेंस कर ओलंपियन मनोज कुमार और केएस विनोद के बीच होने वाले चैरिटी बॉक्सिंग मैच की घोषणा की।
जिले के राजौंद निवासी मनोज कुमार ने मुक्केबाजी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और 2018 में कांस्य पदक और 2016 वर्ल्ड ओलंपिक क्वालीफाई बॉक्सिंग खेलों में कांस्य पदक जीता है। अपने तेज फुटवर्क और आक्रामक शैली के लिए प्रसिद्ध मनोज को भारतीय मुक्केबाजी में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार और भीम अवार्ड भी मिल चुका है। बॉक्सिंग के वो पहले मुक्केबाज हैं, जो अमेरिका में चैरिटी मैच खेलेंगे।
विज्ञापन


विदित हो कि डब्ल्यूसीबी एक प्रसिद्ध मंच है, जिसने संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और अन्य यूरोपीय देशों में लोकप्रियता हासिल की है। संगठन का उद्देश्य पूरी दुनिया में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। यह संगठन खेल के माध्यम से मानवता की सेवा करने के लिए समर्पित है। डब्ल्यूसीबी पेशेवर मुक्केबाजी पद्धति के अनुसार, दो मिनट के तीन राउंड तक लड़ने के लिए मशहूर हस्तियों और अन्य खिलाड़ियों सहित सभी के लिए एक मंच प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2003 में अम्मान में एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। वर्ष 2007 में उलानबटार में एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। 2009 में चेक ग्रां प्री में कांस्य पदक जीता था। वर्ष 2010 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 2012 लंदन ओलंपिक और वर्ष 2016 रियो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया और नौवें स्थान पर रहे। 2015 में दोहा अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कप में स्वर्ण पदक जीता। 2016 में वर्ल्ड बॉक्सिंग ओलंपिक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। 2016 में गुवाहाटी में साउथ एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने वर्ष 2018 में गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीता। वर्ष 2017 में चेक ग्रां प्री में स्वर्ण पदक जीता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed