फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rajiv became the head of SD Sabha for the fourth time

Kaithal News: चौथी बार राजीव बने एसडी सभा के प्रधान

Mon, 07 Apr 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 07 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rajiv became the head of SD Sabha for the fourth time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। शहर की प्रमुख धार्मिक व सामाजिक संस्था एसडी सभा का द्विवार्षिक चुनाव भवानी मंदिर में कर्म चंद गर्ग व केहर सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में करवाया गया। सभा के सदस्यों ने विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से राजीव शर्मा को चौथी बार एसडी सभा के प्रधान की जिम्मेवारी सौंपी।

बलबीर सैनी का उपप्रधान, दीपक मिगलानी को सचिव व भोजराज बिंदलिश को कैशियर नियुक्त किया गया। प्रधान चुने जाने के बाद राजीव शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि एसडी सभा लंबे समय से शहर में धार्मिक व सामाजिक सेवा के कार्य कर रही है और शहर वासियों का इस कार्य में भरपूर सहयोग भी मिल रहा है।
विज्ञापन


1इस अवसर पर कमेटी सदस्य मोती राम गर्ग को चैयरमैन, कर्मचंद गर्ग, मास्टर राम कुमार शर्मा, गुरबख्श सीड़ा, रमेश मिगलानी, कुलदीप माजरा, वृषभान, लख्मीचंद, सुभाष पाधा, गणेश दत्त शास्त्री, बलकार पासी, रविन्द्र बिंदलिश, संजीव जिंदल, कृष्ण धीमान, गुरजंट शर्मा, हेमराज गर्ग, भूषण शर्मा, हरपाल शर्मा, प्रवीण गर्ग, मलकीत सीड़ा व हंसराज जिन्दल को सर्वसम्मति से कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के मीडिया कोऑर्डिनेटर एडवोकेट प्रदीप नियुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। एडवोकेट प्रदीप हरित को तीसरी बार जिला बार एसोसिएशन का मीडिया कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वर्ष 2022 और वर्ष 2023 में वे जिला बार एसोसिएशन के मीडिया कोऑर्डिनेटर रह चुके हैं।

बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप शर्मा ने सोमवार को बार रूम स्थित अपने कार्यालय में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। संदीप शर्मा ने कहा कि प्रदीप हरित की सेवा और समर्पण को देखते हुए उन्हें तीसरी बार बार एसोसिएशन का मीडिया कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। वे वर्ष 2006 से प्रैक्टिस में हैं।


एसोसिएशन के प्रधान व कार्यकारिणी का धन्यवाद करते हुए हरित ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंप गई है उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। वे पहले की तरह मीडिया कोऑर्डिनेटर का दायित्व निभाएंगे। हरित की नियुक्ति पर वकीलों ने उन्हें बधाई दी है।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के उप प्रधान हेमराज वधवा, सचिन सिंघल, सह सचिव अमित रोहिला और कोषाध्यक्ष योगेश भाटिया भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed