फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   rajeev gandhi electercity house

विद्युत भवन आएं तो पीने का पानी साथ लाएं

Sat, 05 Dec 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Sat, 05 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
दो साल पहले करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हुए राजीव गांधी विद्युत केंद्र में दो साल में ही पेयजल समेत तमाम जन सेवाएं लड़खड़ाने लगी हैं। देखभाल के अभाव में भवन की हालत खस्ता होती जा रही है। यहां हर रोज तीन से चार हजार लोगों का आवागमन होता है। बिजली बिल भरने समेत बिजली समस्याओं को लेकर लोग यहां आते हैं जिन्हें पेयजल, शौचालयों की अव्यवस्था के कारण परेशानी होती है। तीन मंजिला भवन के तीनों ही आरओ खराब पड़े हैं। वहीं पानी की टंकियां भी खुली पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन


11 मई, 2013 को पिछली सरकार में लोकनिर्माण मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला और पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने इस भवन का उद्घाटन किया था। अत्याधुनिक ढंग से बनाए गए इस भवन में बिजली निगम के सभी अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था है। प्रथम तल पर एसडीओ, द्वितीय तल पर एक्सईएन और तृतीय तल पर अधीक्षक अभियंता बैठते हैं।
विज्ञापन


तीन मंजिला भवन में तीन वाटर कूलर और आरओ लगे हैं। वाटर कूलरों में पानी नहीं है। उनका कनेक्शन भी पानी की टंकी से हटाया हुआ है। वाटर कूलरों में जो आरओ लगे हैं, वे भी खराब हैं जिस कारण लोगों को यहां पीने के पानी तक की समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवन के ऊपर 12 पानी की टंकियां लगी हुई हैं जिनमें से छह खुली पड़ी हैं। इनमें गंदगी पसरी है। लंबे समय से इन्हें साफ नहीं किया गया है। टंकियों के अंदर काई लगी हुई है।

भवन के तीनों मंजिलों पर बने शौचालयों की हालत काफी खराब है। जिस कारण लोगों व कर्मचारियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। भवन में आने वाले लोगों को खुले में पेशाब करना पड़ता है।

भवन के चारों ओर बने पार्क की हालत काफी खस्ता है। पार्क में लगे सभी पौधे सूख चुके हैं। पार्क में गंदगी का आलम है। भवन में तीनों मंजिलों में किसी प्रकार की सफाई नहीं है।


बिल भरने आए प्रताप गेट निवासी सुरेश कुमार, कसान गांव निवासी मनोज कुमार, सिरटा रोड कैथल निवासी बलबीर सिंह, अर्जुन नगर निवासी संदीप कुमार ने कहा कि यहां पीने के पानी की समस्या है। शौचालयों की हालत खराब है।
महिला शांति देवी ने कहा कि वह यहां बिल भरने के लिए आई थीं। काफी देर लाइन में लगने के कारण प्यास लगी लेकिन पीने का पानी तक नहीं मिल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed